ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

बिहार पुलिस के हत्थे चढ़ा 5 लाख का इनामी नक्सली, कई वर्षों से दे रहा था चकमा

BAGAHA: बड़ी खबर पश्चिम चंपारण के बगहा से आ रही है, जहां बिहार पुलिस और एसटीएफ की टीम ने पांच लाख के इनामी नक्सली को उसके सहयोगी के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सली उत्तर बिहा

बिहार पुलिस के हत्थे चढ़ा 5 लाख का इनामी नक्सली, कई वर्षों से दे रहा था चकमा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BAGAHA: बड़ी खबर पश्चिम चंपारण के बगहा से आ रही है, जहां बिहार पुलिस और एसटीएफ की टीम ने पांच लाख के इनामी नक्सली को उसके सहयोगी के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सली उत्तर बिहार में नक्सली संगठन को मजबूत करने का काम कर रहा था। लंबे समय से पुलिस उसे तलाश कर रही थी। बिहार सरकार ने पांच लाख के इनाम की घोषणा कर रखा था।


दरअसल, बिहार पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। उत्तर बिहार में नक्सली संगठन का प्रमुख राजन को पुलिस ने उसके सहयोगी धीरज के साथ गंडक दियारा से गिरफ्तार किया है। पुलिस पिछले 22 वर्षों से राजन को तलाश कर रही थी। बिहार सरकार ने राजन पर 5 लाख का इनाम घोषित कर रखा था। गिरफ्तार नक्सली के पास से पुलिस ने एक एके 47 और 460 राउंड गोली को बरामद किया है।


पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि राजन अपने साथी के साथ गंडक के दियारा इलाके में आया है। प्राप्त सूचना के आधार पर एसटीएफ की टीम ने बगहा पुलिस के साथ मिलकर दियारा इलाके में जाल बिछाया और 22 वर्षो से फरार कुख्यात नक्सली को उसके साथी के साथ धर दबोचा। बिहार के विभिन्न जिलों में में दो दर्जन से अधिक मामलों में राजन वांछित है। चंपारण प्रक्षेत्र के डीआईजी जयंत कांत ने इसकी जानकारी दी है।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK RAJ

FirstBihar संवाददाता