ब्रेकिंग
बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!

बिहार : पेड़ से लटका मिला प्रेमी युगल का शव, परिजनों ने हत्या का जताई आशंका

BETTIAH: दिल को दहला देने वाली घटना बेतिया से सामने आ रही है, जहां एक प्रेमी युगल का संदिग्ध हालत में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। दोनों का शव एक पेड़ से लटका हुआ पाया गय

बिहार : पेड़ से लटका मिला प्रेमी युगल का शव, परिजनों ने हत्या का जताई आशंका
Mukesh Srivastava
3 मिनट

BETTIAH: दिल को दहला देने वाली घटना बेतिया से सामने आ रही है, जहां एक प्रेमी युगल का संदिग्ध हालत में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। दोनों का शव एक पेड़ से लटका हुआ पाया गया है। इस घटना के बाद दोनों मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों शवों को पेड़ से नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले के छानबीन में जुट गई है।


ग्रामीणों का कहना है कि दोनों की हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया गया है ताकि लोगों को ये आत्महत्या लगे। मौके पर पहुंची गोपालपुर थाना की पुलिस ने दोनों शव को पेड़ से नीचे उतारा और मामले की तफ्तीश में जुट गई। घटना पश्चिम चंपारण के सिकटा प्रखंड के दुखिछापर पंचायत की है।गोपालपुर थाना अध्यक्ष राजरूप राय ने जानकारी दी है कि दोनो के जेब से मोबाइल फोन बरामद किया गया है। 


इस घटना को लेकर फिलहाल कुछ भी कह पाना मुश्किल है। एक तरफ जहां ग्रामीण इसे हत्या करार दे रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर दोनो का शव पेड़ से लटका देख आत्म हत्या की आशंका जताई जा रही है। लड़का और लड़की के गर्दन में दुप्पटा बांधा हुआ था, जिसके सहारे दोनों पेड़ से लटके थे। मृतक दुखिछापर निवासी कुंदन कुमार उम्र 20 वर्ष पिता शिवजी महतो बताया जा रहा है। लड़की भी दुखीछापर की ही रहने वाली है, जिसका नाम राजधुरूप महतो है। 


लड़का लड़की का घर एक ही गांव में है। परिजनों ने दोनों के प्रेम प्रसंग होने से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि हमें इसकी कोई जानकारी नहीं थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भेज दिया है। वहीं आगे की कार्रवाई जारी है। दोनों के मोबाइल को भी खंगाला जा रहा है ताकि घटना से जुड़ा कोई सुराग मिल सके।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

ALOK KUMAR

FirstBihar संवाददाता