ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

पंचायत चुनाव: भावी मुखिया के समर्थकों ने ASI की काटी नाक, जमादार को पटक-पटककर पीटा, सिर भी फाड़ा

BETTIAH : बिहार में पंचायत चुनाव को लेकर दूसरे चरण का प्रचार अभियान सोमवार को समाप्त हो गया. 29 सितंबर को दूसरे चरण में चुनाव होना है. इस बीच बेतिया से एक घटना सामने आई. बेतिय

पंचायत चुनाव: भावी मुखिया के समर्थकों ने ASI की काटी नाक, जमादार को पटक-पटककर पीटा, सिर भी फाड़ा
First Bihar
3 मिनट

BETTIAH : बिहार में पंचायत चुनाव को लेकर दूसरे चरण का प्रचार अभियान सोमवार को समाप्त हो गया. 29 सितंबर को दूसरे चरण में चुनाव होना है. इस बीच बेतिया से एक घटना सामने आई. बेतिया में दो मुखिया के उम्मीदवार आपस में भिड़ गए और इस दौरान बीच-बचाव करने पहुंची पुलिस की उन्होंने जमकर पिटाई कर दी. मुखिया उम्मीदवार के समर्थकों ने जमादार की नाक काट दी और उसका सिर भी फाड़ दिया. एसपी बेतिया एसपी ने कहा कि दोषियों के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जायेगा.


घटना पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया की है. यहां दो मुखिया उम्मीदवारों के समर्थकों के बीच मारपीट हो गई. चुनाव प्रचार के दौरान मुखिया पद के दो उम्मीदवारों के समर्थकों के आपस मे भिड़ जाने की खबर मिलते ही स्थानीय थाना की टीम मौके पर पहुंची. इस दौरान भावी मुखिया के समर्थकों ने पुलिस पर भी हमला शुरू कर दिया, जिसमें एक एएसआई गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल एएसआई को इलाज कराने के लिए जीएमसीएच में भर्ती कराया गया है. इस मामले में बेतिया एसपी ने कहा कि दोनों पक्ष पर केस दर्ज किया गया है. मामले में जो भी दोषी होंगे, उनपर सख्त कार्रवाई की जाएगी.


इस घटना के बाबत जानकारी मिली है कि बेतिया के चनपटिया प्रखंड के तुनिया विशुनपुर पंचायत के छोटा तुनिया गांव में दो मुखिया प्रत्याशी चुनाव प्रचार कर रहे थे. इसी बीच दोनों प्रत्याशियों के समर्थक आपस में भीड़ गए, जिसकी सूचना स्थानीय लोगों द्वारा मनुआपुल थाना को दी गई. सूचना मिलते ही मनुआपुल थाना के जमादार रामबाबू चौधरी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे. इसी बीच भीड़ में से किसी ने बांस से जमादार पर हमला कर दिया, जिसमें जमादार का सिर फाड़ दिया और उसकी नाक काट दी.


इस पूरे मामले में वर्तमान मुखिया पति संतोष चौधरी ने आरोप लगाया है कि पूर्व मुखिया अमरदेव महतो की बहू सरोज देवी चुनाव लड़ रही हैं. इसलिए उन पर जान मारने की नियत से अमरदेव महतो के समर्थकों ने ही हमला किया था. लेकिन बांस जमादार को लग गई, जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गए. वहीं, मुखिया प्रत्याशी सरोज देवी के पति ने भी मुखिया प्रत्याशी संतोष चौधरी पर जानबूझ कर हमला कराने का आरोप लगाया है.