ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार: पैक्स अध्यक्ष से मांगी पांच लाख की रंगदारी, बदमाश बोले- पैसे नहीं दिए तो जान से जाओगे

BETTIAH: बिहार में अपराधियों के मन से पुलिस का खौफ खत्म होता जा रहा है। बेखौफ अपराधी हत्या, लूट, रंगदारी जैसे संगीन वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। ताजा माम

बिहार: पैक्स अध्यक्ष से मांगी पांच लाख की रंगदारी, बदमाश बोले- पैसे नहीं दिए तो जान से जाओगे
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BETTIAH: बिहार में अपराधियों के मन से पुलिस का खौफ खत्म होता जा रहा है। बेखौफ अपराधी हत्या, लूट, रंगदारी जैसे संगीन वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला पश्चिम चंपारण के बेतिया से सामने आया है, जहां अपराधियों ने पूर्व मुखिया सह पैक्स अध्यक्ष से पांच लाख रुपए रंगदारी की मांग की है।


दरअसल, नरकटियागंज स्थित शेरहवा पंचायत के पैक्स अध्यक्ष सह पूर्व मुखिया चंद्रभूषण सिंह से पांच लाख की रंगदारी मांगी गई है। रंगदारी की रकम नहीं देने पर उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई है। जिसके बाद पैक्स अध्यक्ष का परिवार खौफ में है। फोन पर मिली धमकी के बाद पैक्स अध्यक्ष शिकारपुर थाने पहुंचकर जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।


पैक्स चंद्रभूषण सिंह ने पुलिस को बताया है कि उसके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने पांच लाख रुपये रंगदारी मांगी और रकम नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी भी दी है। पहले तो लगा कोई मजाक कर रहा है लेकिन उसके बाद रंगदारी मांगने वाले ने सख्त चेतावनी देते हुए फोन कट कर दिया।


पीड़ित पैक्स अध्यक्ष ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि इस संबंध में पुलिस को आवेदन मिला है। फोन करने वाले का फोन स्वीच ऑफ है। मोबाइल का कॉल डिटेल निकाला जा रहा है। तकनीकी शाखा इसकी जांच पड़ताल कर रही है। बहुत जल्द मामले में संलिप्त बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

ALOK KUMAR

FirstBihar संवाददाता