ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

बिहार में पोते की छठी में अमिताभ बच्चन स्टाइल में डांस कर रहे थे दादाजी: वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया

BETTIAH: अपने पोते की छठी के मौके पर पार्टी में मस्ती करना दादा जी के लिए काफी मंहगा साबित हुआ। पोते के छठी में नाच गाने का भी कार्यक्रम था. दादा जी अमिताभ बच्चन की फिल्म शराब

बिहार में पोते की छठी में अमिताभ बच्चन स्टाइल में डांस कर रहे थे दादाजी: वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BETTIAH: अपने पोते की छठी के मौके पर पार्टी में मस्ती करना दादा जी के लिए काफी मंहगा साबित हुआ। पोते के छठी में नाच गाने का भी कार्यक्रम था. दादा जी अमिताभ बच्चन की फिल्म शराबी की तरह दारू की खाली बोतल लेकर स्टेज पर चढ़कर महिला डांसर के साथ डांस करने लगे. ये वीडियो वायरल हुआ औऱ पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पूरा परिवार कह रहा है कि दादा जी शराब की खाली बोतल के साथ डांस कर रहे थे लेकिन पुलिस मान नहीं रही है। 


खाली बोतल की भी सजा जेल

मामला पश्चिम चंपारण जिले के नरकटियागंज के सैदपुर गांव का है. सैदपुर केरमेश कुमार सिंह को पोता हुआ है, जिसके छठी के मौके पर उन्होंने पार्टी दी थी. इस मौके पर ऑर्केस्ट्रा को भी बुलाया गया था. पोते के जन्म लेने की खुशी में दादा जी थोड़ा ज्यादा उत्साह में आ गये. वे स्टेज पर चढ़ गये औऱ और फिल्म शराबी में अमिताभ बच्चन की तरह शराब की खाली बोतल लेकर महिला डांसर के साथ नाचने लगे.


उनके डांस का वीडियो वायरल हुआ है. दरअसल दादाजी जब नाच रहे थे तो नीचे से लोग उनके डांस का वीडियो भी बना रहे थे. वीडियो में दिख रहा है कि घर के कोई सदस्य रमेश कुमार सिंह को शराब की खाली बोतल के साथ डांस करने से रोक भी रहा है. लेकिन तब तक वीडियो बन गया था. रमेश कुमार सिंह के घर पोते की छठी की पार्टी 16 जनवरी को ही थी. लेकिन वीडियो अब वायरल हुआ औऱ अब पुलिस ने कार्रवाई कर दी। 


पश्चिम चंपारण की शिकारपुर थाना पुलिस ने रमेश कुमार सिंह के घर पर छापेमारी कर उन्हें गिरफ्तार किया औऱ फिर जेल भेज दिया. घर के लोग कह रहे हैं कि रमेश सिंह जिस बोतल के साथ डांस कर रहे हैं उसमें शराब नहीं थी. पुलिस ने जिस वक्त रमेश कुमार सिंह को गिरफ्तार किया उस वक्त वे शराब के नशे में भी नहीं थे. पुलिस को इस बात का भी कोई सबूत नहीं मिला है कि रमेश सिंह ने डांस के दौरान शराब पी रखी थी. लेकिन उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।