ब्रेकिंग
सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP

बिहार में पकड़े गये 70 झोलाछाप डॉक्टर, स्वास्थ्य विभाग ने मांगा जवाब

BAGAHA: बिहार में झोलाछाप डॉक्टरों की करतूतें आए दिन सामने आती है। कभी गलत ऑपरेशन को लेकर तो कभी जानकारी के अभाव में इलाज करने से मरीज की मौत होने पर इनके खिलाफ मामला सामने आत

बिहार में पकड़े गये 70 झोलाछाप डॉक्टर, स्वास्थ्य विभाग ने मांगा जवाब
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BAGAHA: बिहार में झोलाछाप डॉक्टरों की करतूतें आए दिन सामने आती है। कभी गलत ऑपरेशन को लेकर तो कभी जानकारी के अभाव में इलाज करने से मरीज की मौत होने पर इनके खिलाफ मामला सामने आता है। लेकिन झोलाछाप डॉक्टरों पर किसी तरह की कार्रवाई नहीं होती है और फिर से वे अपनी दुकानदारी में लग जाते हैं। 


लेकिन इस बार इन झोला छाप डॉक्टरों पर प्रशासन का डंडा चला है। पश्चिम चंपारण के बगहा में 70 झोला छाप डॉक्टरों को चिन्हित किया गया है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की ओर से उन्हें नोटिस भी जारी किया गया है। 70 झोला छाप डॉक्टरों को एक सप्ताह का समय डॉक्यूमेंट प्रस्तुत करने के लिए दिया गया है। 


एक सप्ताह के भीतर यदि वे झोला छाप डॉक्टर नहीं होने का सबूत देते हैं तो कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी लेकिन यदि कागजात प्रस्तुत नहीं करेंगे तब कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अतुल कुमार राय ने बताया कि सभी 70 झोला छाप डॉक्टरों से क्लिनिक से संबंधित कागजात और उनकी डिग्री से जुड़े डॉक्यूमेंट को सात दिनों के भीतर प्रस्तुत करने को कहा गया है। पांच सदस्यीय टीम का गठन किया गया है जो इनके द्वारा प्रस्तुत कागजातों की जांच करेंगे।