ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

बिहार: मुखिया के बेटे और लड़की का अश्लील फोटो वायरल, पंचायत चुनाव जीतने के लिए विरोधियों ने किया शेयर

BAGHA : बिहार में पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां जोरशोर के साथ चल रही हैं. पहले और दूसरे चरण के मतदान को लेकर नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो गई है. इधर पंचायत चुनाव से जुड़ा एक ऐ

बिहार: मुखिया के बेटे और लड़की का अश्लील फोटो वायरल, पंचायत चुनाव जीतने के लिए विरोधियों ने किया शेयर
First Bihar
2 मिनट

BAGHA : बिहार में पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां जोरशोर के साथ चल रही हैं. पहले और दूसरे चरण के मतदान को लेकर नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो गई है. इधर पंचायत चुनाव से जुड़ा एक ऐसा मामला सामने आया है, जो काफी हैरान करने वाला है. पश्चिम चंपारण जिले के बगहा में मुखिया के बेटे और एक लड़की का अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. पुलिस में इसकी शिकायत की गई है. मामले की जांच की जा रही है.


घटना बगहा के धनहा थाना क्षेत्र की है. यहां भगड़वा पंचायत के मुखिया जगदीश यादव के बेटे रोहित की तस्वीर सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रही है. वायरल फोटो में रोहित गांव की ही एक लड़की के साथ अश्लील हालत में दिख रहा है. फोटो वायरल होने के बाद लड़की की मां ने पुलिस में शिकायत की है.


धनहा थाना में दिए गए आवेदन के मुताबिक पीड़ित परिवार के लोगों ने लिखा है कि बेटी का गलत वीडियो और फोटो बनाकर वायरल किया जा रहा है. लड़की की मां ने रोते-बिलखते हुए कहा कि बेटी को बदनाम करने लिए साजिश की गई है. इसके साथ ही साजिशकर्ता को सामने लाकर सच्चाई को समाज के सामने पर्दाफाश करने की प्रशासन से मांग कर रही है.


बताया जा रहा है कि रोहित के पिता जगदीश यादव मुखिया हैं और इसबार भी वह चुनाव में खड़े हुए हैं. लड़की के घरवालों का कहना है कि जानबूझकर विरोधी खेमे के लोगों ने ऐसा किया है. किसी तरह से एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ लगी है. घटना को लेकर धनहा थाना के इंस्पेक्टर शशि शेखर चौहान ने बताया कि दोनों पक्षों को थाने में बुलाया गया है. मामले की जांच की जा रही है.