ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

बिहार में धर्मांतरण का बड़ा खेल! एक विदेशी समेत 5 लोग धराए, सिलाई सेंटर में धर्म परिवर्तन की थी तैयारी

BETTIAH: बेतिया के नरकटियागंज से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां सिलाई सेंटर की आड़ में धर्मांतरण कराए जाने का आरोप लगाकर स्थानीय लोगों में भारी बवाल किया है। स्थानीय

बिहार में धर्मांतरण का बड़ा खेल! एक विदेशी समेत 5 लोग धराए, सिलाई सेंटर में धर्म परिवर्तन की थी तैयारी
Mukesh Srivastava
3 मिनट

BETTIAH: बेतिया के नरकटियागंज से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां सिलाई सेंटर की आड़ में धर्मांतरण कराए जाने का आरोप लगाकर स्थानीय लोगों में भारी बवाल किया है। स्थानीय लोगों ने एक अमेरिकी नागरिक समेत पांच लोगों को धर्मांतरण कराने के शक में पकड़ा है। शिकारपुर थाने की पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया है। सभी से पूछताछ की जा रही है। घटना शिकारपुर थाना क्षेत्र के ब्लॉक रोड़ की है। हालांकि इस मामले में बेतिया एसपी ने कहा है कि धर्मांतरण का कोई एविडेंस नही मिला है।



बताया जा रहा है कि शिकारपुर थाना क्षेत्र के ब्लॉक रोड़ स्थित एक छोटे से मकान में कुछ लोगों का धर्मांतरण कराए जाने की भनक लगते ही स्थानीय लोगों ने धावा बोल दिया और एक विदेशी नागरिक समेत पांच लोगों को धर दबोचा। स्थानीय लोगों के मुताबिक जब उन्होंने विदेशी व्यक्ति से बेतिया आने का कारण पूछा तो उसने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। जिसके बाद लोगों को शक हुआ तो उन्होंने वहां धावा बोल दिया। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने अमेरिकी नागरिक समेत पांच लोगों को हिरासत में ले लिया है।


पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में शक्तिवर्धक दवा और इसाईयों के धर्म ग्रंथ बाइबिल समेत कई कागजातों को भी बरामद किया है। पुलिस ने अमेरिकी नागरिक डेविड एलीट के साथ दिल्ली के रहने वाले एक इसाई समुदाय के व्यक्ति को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। वहीं पश्चिम चंपारण के रहने वाले तीन लोग नइम मियां, हैदर मियां और मुबारक मियां को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। फिलहाल पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बताया है कि सभी से पूछताछ चल रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर लिया जाएगा। पूरे मामले की जांच के बाद बेतिया एसपी ने दावा किया है कि जांच में धर्मांतरण से जुड़ा कोई सबूत नहीं मिला है।