ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

बिहार : हवसी जीजा ने 11 साल की साली का किया रेप, मोबाइल में बनाया अश्लील वीडियो, अब इंटरनेट पर डालने की दे रहा धमकी

BETTIAH : बिहार के बेतिया से एक ऐसी घटना सामने आई है, जो काफी हैरान करने वाली है. दरअसल एक साली ने अपने जीजा के ऊपर बलात्कार का आरोप लगाया है. पीड़िता का आरोप है कि उसका जीजा 1

बिहार : हवसी जीजा ने 11 साल की साली का किया रेप, मोबाइल में बनाया अश्लील वीडियो, अब इंटरनेट पर डालने की दे रहा धमकी
First Bihar
3 मिनट

BETTIAH : बिहार के बेतिया से एक ऐसी घटना सामने आई है, जो काफी हैरान करने वाली है. दरअसल एक साली ने अपने जीजा के ऊपर बलात्कार का आरोप लगाया है. पीड़िता का आरोप है कि उसका जीजा 11 साल की उम्र से ही उसका रेप करता आ रहा है. उसने मोबाइल में अश्लील वीडियो बना लिया है, जिसे वायरल करने की धमकी देकर वह बार-बार उसके साथ हैवानियत करता है.


मामला पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया का है. यहां पर एक जीजा अपनी साली के साथ लगभग 10 साल तक कई बार रेप किया. पीड़िता के मुताबिक जब वह 11 साल की थी. तब जीजा ने पहली बार उसे अपनी हवस का शिकार बनाया और मोबाइल में वीडियो बना लिया. अब उसी वीडियो को इंटरनेट पर डालने की धमकी देकर वह बार-बार बलात्कार करता है. आरोपी जीजा पीड़िता के ऊपर शादी का भी दबाव बना रहा है. 


जीजा की दरिंदगी की इस हरकत से तंग आकर पीड़िता ने बेतिया महिला थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी जीजा को गिरफ्तार कर लिया है. पीड़िता ने बेतिया महिला थाने में आवेदन दिया कि जब वह 11 साल की थी तक उसके जीजा ने पहली बार जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया और उसका वीडियो बना उसे लगातार ब्लैकमेल करता रहा. 


पीड़ित लड़की ने आवेदन में बताया है कि वीडियो बनाकर उसका जीजा उसके साथ लगातार गलत काम करता रहा और जब लड़की ने विरोध शुरू किया तो जीजा ने उसके भाई और पिता को जान से मारने की धमकी देने लगा. पीड़िता ने आवेदन में यह भी लिखा कि वह अब 22 वर्ष की हो गई है. उसका जीजा उसपर जबरदस्ती शादी करने का दबाव बना रहा है. 


इस घटना के बाबत बेतिया के एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने बताया कि लड़की के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी जीजा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. पीड़िता ने आवेदन पर जीजा पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है. मामले की जांच की जा रही है.