ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

बेतिया में ताबड़तोड़ फायरिंग, गोलीबारी में 5 लोग जख्मी, जमीन कब्जाने पहुंचे थे बदमाश

BETTIAH : इस वक्त एक ताजा खबर बिहार के पश्चिम चंपारण जिले से सामने आ रही है. बेतिया में जमीन कब्जाने को लेकर जबरदस्त फायरिंग की गई है. गोलीबारी की इस घटना में पांच लोग जख्मी ह

बेतिया में ताबड़तोड़ फायरिंग, गोलीबारी में 5 लोग जख्मी, जमीन कब्जाने पहुंचे थे बदमाश
First Bihar
2 मिनट

BETTIAH : इस वक्त एक ताजा खबर बिहार के पश्चिम चंपारण जिले से सामने आ रही है. बेतिया में जमीन कब्जाने को लेकर जबरदस्त फायरिंग की गई है. गोलीबारी की इस घटना में पांच लोग जख्मी हो गए हैं. पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात बेतिया के मनुआपुल थाना क्षेत्र की है. यहां प्रॉपर्टी डीलिंग के विवाद को लेकर गोलीबारी में 5 लोग बुरी तरह जख्मी हो गए. सभी घायलों की चिकित्सा जीएमसीएच बेतिया में की जा रही है. सूत्रों के अनुसार बताया जाता है सभी घायल किसी प्रॉपर्टी डीलर के तरफ से जमीन पर कब्जा करने गए थे. बताया जा रहा है कि अनुसार मनुआपुल थाना से महज 500 गज की दूरी पर बसंत टोला ग्राम के पास सुरेश  कुशवाहा नामक व्यक्ति द्वारा पक्का शरद वाली का निर्माण कराया जा रहा था. निर्माण कार्य को रोकने हेतु कुछ लोग वहां पहुंचे और फिर झड़प शुरू हो गई.


चारदीवारी निर्माण करा रहे पक्ष द्वारा की गई गोलीबारी में कुणाल याद,व मनीष कुमार, फजल अहमद उर्फ डंपी, राहुल सिंह और नंद लाल यादव बुरी तरह घायल हो गए. सभी घायलों की इलाज जीएमसीएच बेतिया में की जा रही है, जो खतरे से बाहर बताए गए हैं. घटनास्थल पर पुलिस कैंप कर रही है. लेकिन भारी तनाव के बीच स्थिति नियंत्रण में बताई गई है.