ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार : विश्वकर्मा पूजा पर आर्केस्ट्रा का आयोजन, अश्लील गानों पर बार बालाओं ने लगाए ठुमके, आचार संहिता की उड़ी धज्जियां

BAGHA : बिहार में पंचायत चुनाव के अलग-अलग रंग नजर आ रहे हैं. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर लागू आदर्श आचार संहिता की कई जगहों पर जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं. प्रत्याशी निय

बिहार : विश्वकर्मा पूजा पर आर्केस्ट्रा का आयोजन, अश्लील गानों पर बार बालाओं ने लगाए ठुमके, आचार संहिता की उड़ी धज्जियां
First Bihar
2 मिनट

BAGHA : बिहार में पंचायत चुनाव के अलग-अलग रंग नजर आ रहे हैं. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर लागू आदर्श आचार संहिता की कई जगहों पर जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं. प्रत्याशी नियमों को तार-तार कर रहे हैं. ताजा मामला पश्चिम चंपारण जिले के बगहा का है. जहां एक वीडियो बड़ी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में बीडीसी प्रत्याशी के बैनर तले आर्केस्ट्रा में अश्लील गानों पर बार बालाओं का डांस चल रहा है. 


मामला बगहा के धनहा का है. यहां मधुआ पंचायत से बीडीसी प्रत्याशी पर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगा है. दरअसल एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें विश्वकर्मा पूजा के नाम पर बीडीसी प्रत्याशी के बैनर तले आर्केस्टा का आयोजन किया गया है. उनको आचार संहिता लागू होने से कोई फर्क नहीं पड़ रहा है. वे इसकी सरेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं. बावजूद प्रशासन मूकदर्शक बनी हुई है.



कहा जा रहा है कि बीडीसी प्रत्याशी ने विश्वकर्मा पूजा के नाम पर ऑर्केस्ट्रा कलाकारों को बुलाया था. बीडीसी प्रत्याशी कानून को ताक पर रखते हुए आर्केस्टा में अश्लील गानों पर बार-बालाओं का डांस करवा रहे थे. बताया जा रहा है कि लोगों के बीच रौब दिखाने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. हालांकि फर्स्ट बिहार न्यूज़ इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है. उधर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद भी अबतक पुलिस प्रशासन ने इस मामले में संज्ञान नहीं लिया है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK

FirstBihar संवाददाता