ब्रेकिंग
प्रकाश पर्व पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦प्रकाश पर्व पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

बिहार: पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, माफियाओं ने हथियार छीनने की कोशिश की

BAGHA : इस वक़्त एक ताजा खबर बिहारके पश्चिम चंपारण जिले से सामने आ रही है. पुलिस टीम के ऊपर जानलेवा हमला किया गया है. हथियार छीनने की भी कोशिश की गई है. छापेमारी करने गई पुलिस

बिहार: पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, माफियाओं ने हथियार छीनने की कोशिश की
First Bihar
2 मिनट

BAGHA : इस वक़्त एक ताजा खबर बिहारके पश्चिम चंपारण जिले से सामने आ रही है. पुलिस टीम के ऊपर जानलेवा हमला किया गया है. हथियार छीनने की भी कोशिश की गई है. छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर हमला किया गया है. पुलिस ने दो हमलावरों को गिरफ्तार किया है.


मामला बगहा के नगर थाना इलाके की है, जहां जीतपुर बंजरिया गांव छापेमारी करने गई पुलिस की टीम पर शराब माफियाओं ने जानलेवा हमला किया है. हमलावरों ने पुलिस टीम के ऊपर पत्थरबाजी की है. बताया जा रहा है कि पुलिस से हथियार छीनने की भी कोशिश की गया है. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में राकेश उरांव को गिरफ्तार किया गया है, जो शराब तस्कर बताया जा रहा है. 


पुलिस टीम की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक मेहुडा गांव से शराब के साथ हैपी साह को भी गिरफ्तार किया गया है. बताया जाता है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि जीतपुर, बंजरिया मेहुडा आदि गांव में चोरी छिपे शराब का धंधा किया जा रहा है. सूचना मिलने के बाद प्रशिक्षु डीएसपी सह नगर थानाध्यक्ष राहुल सिंह के नेतृत्व में क्यूआरटी और  उत्पाद विभाग की टीम के साथ कई गांवों में छापेमारी करने के बाद जीतपुर गांव पहुंची और घेराबंदी कर छापेमारी करने लगी.  उसी दौरान कुछ लोगों ने विरोध किया और पुलिस के ऊपर हमला बोल दिया.

टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK RAJ

FirstBihar संवाददाता