ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बिहार: फसल देखने जा रहे शख्स की गोली मारकर हत्या, जमीनी विवाद में मर्डर की आशंका

BETTIAH: खबर पश्चिम चंपारण के बेतिया से आ रही है, जहां सुबह सवेरे एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक का गांव के ही लोगों के साथ लंबे समय से जमीन का विवाद चल रहा था। र

बिहार: फसल देखने जा रहे शख्स की गोली मारकर हत्या, जमीनी विवाद में मर्डर की आशंका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BETTIAH: खबर पश्चिम चंपारण के बेतिया से आ रही है, जहां सुबह सवेरे एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक का गांव के ही लोगों के साथ लंबे समय से जमीन का विवाद चल रहा था। रविवार को विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने गोली मारकर किसान की जान ले ली। घटना मझौलिया थाना क्षेत्र के डुमरी महनवा गांव की है।


मृतक की पहचान मझौलिया थाना क्षेत्र के डुमरी महनवा निवासी 46 वर्षीय रामकृत यादव के रूप में की हुई है। बताया जा रहा है कि दालान के पास उनकी खेत है, खेत में धान की फसल लगी है। शनिवार को गांव के ही छोटेलाल यादव, मुन्ना यादव, विश्वनाथ यादव, जटाशंकर यादव, हरेंद्र यादव धान के खेत में मवेशी चरा रहे थे। जिसका रामकृत ने विरोध किया। रविवार की सुबह घर से नाश्ता कर रामकृत दालान पर जा रहे थे, इसी दौरान बदमाशों ने उनके ऊपर फायरिंग शुरू कर दी।


गोली की आवाज सुनकर जब परिवार के लोग घटनास्थल पर पहुंचे तो बदमाश मौके से फरार हो चुके थे और रामकृत यादव खून से लथपथ होकर जमीन पर गिरे हुए थे। आनन फानन में उन्हें इलाज के लिए मझौलिया पीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से उनकी स्थिति गंभीर देख डॉक्टरों ने गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल बेतिया रेफर कर दिया। जीएमसीएच में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।



रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

ALOK KUMAR

FirstBihar संवाददाता