ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार : जमीन विवाद में शख्स की बेरहमी से हत्या, गोली मारने से पहले अपराधियों ने दोनों पैर भी काटे

BETTIAH : बिहार में एक तरफ जहां बेखौफ अपराधी हत्या और लूट जैसी वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं वहीं दूसरी और आपसी विवाद में खून बहाने के सिलसिला भी थमने का न

बिहार : जमीन विवाद में शख्स की बेरहमी से हत्या, गोली मारने से पहले अपराधियों ने दोनों पैर भी काटे
Mukesh Srivastava
3 मिनट

BETTIAH : बिहार में एक तरफ जहां बेखौफ अपराधी हत्या और लूट जैसी वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं वहीं दूसरी और आपसी विवाद में खून बहाने के सिलसिला भी थमने का नाम नहीं ले रहे है। ताजा मामला बेतिया का है, जहां जमीनी विवाद में एक व्यक्ति की निर्मम हत्या कर दी गई। घटना भारत-नेपाल सीमा के इनरवा थाना क्षेत्र के बरवा परसौनी गांव की है।


घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों द्वारा जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले के छानबीन में जुट गई है। मृतक की पहचान कैमुद्दीन मियां के रूप में की गई है। हत्या की इस वारदात के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


परिजनों के मुताबिक मृतक कैमुद्दीन मियां का गांव के ही साधु पासवान से जमीन का विवाद चल रहा था। गुरुवार को मृतक कैमुद्दीन मियां घर बनवा रहा था। इसी दौरान आरोपी साधु पासवान अपने सहयोगियों का साथ पहुंचा और गाली गलौज करने लगा। जब कैमुद्दीन ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसे गोली मार दी। इस दौरान आरोपी के दो साथियों ने कैमुद्दी के दोनों पैर काट दिए। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी में जुटी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए नरकटियागंज एसडीपीओ दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। उन्होंने पीड़ित परिवार को हत्याकांड में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। घटना के बाद गांव में भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

ALOK KUMAR

FirstBihar संवाददाता