ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतसुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौत

बिहार: घर से लापता किराना कारोबारी की हत्या से हड़कंप, मर्डर के बाद बदमाशों ने तेजाब से जलाया

BETTIAH: बेतिया में हत्या की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां घर से लापता किराना कारोबारी की बदमाशों ने बेरहमी से हत्या कर दी। कारोबारी की हत्या के बाद अपराधियों ने उसके शव को

बिहार: घर से लापता किराना कारोबारी की हत्या से हड़कंप, मर्डर के बाद बदमाशों ने तेजाब से जलाया
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BETTIAH: बेतिया में हत्या की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां घर से लापता किराना कारोबारी की बदमाशों ने बेरहमी से हत्या कर दी। कारोबारी की हत्या के बाद अपराधियों ने उसके शव को तेजाब से जलाने की कोशिश की है। शुक्रवार को नदी के किनारे से कारोबारी का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना जगदीशपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर-बहुअरवा पथ की है।


मृतक किराना कारोबारी की पहचान जगदीशपुर निवासी 36 वर्षीय शारदानंद सिंह उर्फ टुन्ना सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि टुन्ना सिंह बीते 13 सितंबर की शाम से रहस्यमय तरीके से लापता हो गए थे। वारदात वाले दिन उनके मोबाइल पर किसी का फोन आने के बाद टुन्ना सिंह दुकान के लिए निकल गए थे, इसके बाद वे वापस घर नहीं लौटे।


देर रात तक जब कारोबारी टुन्ना सिंह वापस नहीं लौटे तो परिजनों को अनहोनी की आशंका सताने लगी। पिछले दो दिन से परिजन लापता टुन्ना सिंह को तलाश कर रहे थे। इसी बीच उनका शव धनौती नदी के पास सड़क किनारे से बरामद किया गया। बदमाशों ने कारोबारी की हत्या करने के बाद शव को तेजाब से जलाने की कोशिश की थी। शव के कपड़ों से कारोबारी की पहचान हो सकी।


घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कारोबारी के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले के छानबीन में जुट गई है। परिजनों ने पुरानी दुश्मनी में हत्या की आशंका जताई है। उधर, इस घटना के बाद मृतक कारोबारी के परिजनों में कोहराम मच गया है और परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।



रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

ALOK KUMAR

FirstBihar संवाददाता