ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

बिहार : घर में अकेली थी लड़की, जमीन विवाद में दबंगों ने लाठी-डंडे लेकर बोला हमला, उजाड़ दिया आशियाना

BETTIAH : बेतिया में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट के दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के लोगों के साथ मारपीट की और फूस का बना घर उजाड़ दिया। इस घटना के बा

बिहार : घर में अकेली थी लड़की, जमीन विवाद में दबंगों ने लाठी-डंडे लेकर बोला हमला, उजाड़ दिया आशियाना
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BETTIAH : बेतिया में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट के दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के लोगों के साथ मारपीट की और फूस का बना घर उजाड़ दिया। इस घटना के बाद इलाके में काफी देर तक अफरा तफरी का माहौल बना रहा। इसी दौरान ग्रामीणों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जो तेजी से वायरल हो रहा है।


वायरल वीडियो में कुछ लोग फूस के बने एक घर को उजाड़ते हुए और गाली गलौज करते हुए दिख रहे हैं। तो वहीं कुछ लोग लाठी डंडे लेकर मारपीट कर रहे हैं। मामले में एक पक्ष ने आठ लोगों के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया है तो वहीं दूसरे पक्ष ने सात लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कराया है। घटना लौरिया थाना क्षेत्र के मठिया पंचायत के मंगुराहा गांव की है। 


बताया जा रहा है कि सोमवार की सुबह जमीनी विवाद को लेकर एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के घर में घुसकार जमकर मारपीट की। मंगुराहा गांव निवासी रिंकी कुमारी ने लौरिया थाने में आवेदन दिया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि वह घर में अकेली थी, उसी समय गांव के संजय पटेल, अजय पटेल, कन्हैया कुमार समेत आठ लोग लाठी डंडे से लैस होकर पहुंचे और गाली गलौज करने लगे। जब गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपित मारपीट करने लगे।


हालांकि दूसरे पक्ष के संजय पटेल ने भी लौरिया थाने में आवेदन दिया है। जिसमें सात लोगों को आरोपी बनाया है। लौरिया थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों से आवेदन मिला है। दोनों के आवेदन पर FIR दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। मामला जमीनी विवाद से जुड़ा हुआ है। वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

ALOK KUMAR

FirstBihar संवाददाता