ब्रेकिंग
मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी

बिहार: फुटबॉल खिलाड़ी की चाकू गोदकर हत्या, लड़कों के बीच झगड़ा छुड़ाना पड़ गया भारी

BETTIAH: खबर बेतिया से आ रही है, जहां लड़कों के दो गुटों के बीच हुए झगड़े को छुड़ाना फुटबॉल खिलाड़ी का काफी महंगा पड़ गया और उसे इसकी कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। विवाद सुलझाने

बिहार: फुटबॉल खिलाड़ी की चाकू गोदकर हत्या, लड़कों के बीच झगड़ा छुड़ाना पड़ गया भारी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BETTIAH: खबर बेतिया से आ रही है, जहां लड़कों के दो गुटों के बीच हुए झगड़े को छुड़ाना फुटबॉल खिलाड़ी का काफी महंगा पड़ गया और उसे इसकी कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। विवाद सुलझाने के दौरान लड़कों ने चाकू गोदकर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना कालीबाग ओपी क्षेत्र के छावनी की है।


मृतक की पहचान मनुआपुल थाना क्षेत्र के शेखधुरवा गांव निवासी 20 वर्षीय शाहिद के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शाहिद शाहिद पढ़ाई के साथ साथ फुटबॉल का भी खिलाड़ी था और जिले के सबसे बड़े क्लब में शामिल होकर फुटबॉल खेला करता था। गांव के ही कुछ युवकों के साथ छावनी में विवाद हो गया था और शाहिद झगड़ा छुड़ाने पहुंचा था। इसी बीच शाहिद के साथ भी मारपीट करते हुए दिलदार नाम के व्यक्ति ने उसे चाकू मार दिया। 


आनन फानन में उसे जीएमसीएच लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। पूरे मामले पर बेतिया एसडीपीओ महताब आलम ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और जल्द ही हत्याकांड में शामिल बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा। 

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

ALOK KUMAR

FirstBihar संवाददाता