ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार: दारोगा समेत चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ एक्शन, थानेदार ने दर्ज कराया केस, जानिए.. पूरा मामला

BETTIAH: पश्चिम चंपारण के बेतिया में दारोगा समेत चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया गया है। केस किसी और ने नहीं बल्कि थानेदार ने ही दर्ज कराया है। चारों पर आरो

बिहार: दारोगा समेत चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ एक्शन, थानेदार ने दर्ज कराया केस, जानिए.. पूरा मामला
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BETTIAH: पश्चिम चंपारण के बेतिया में दारोगा समेत चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया गया है। केस किसी और ने नहीं बल्कि थानेदार ने ही दर्ज कराया है। चारों पर आरोप है कि उन्होंने एक आरोपी को प्राइवेट गाड़ी से जाकर अरेस्ट किया और उसे थाने लाने के बजाए घर में छिपाकर रखा।


दरअसल, पूरा मामला मझौलिया थाने से जुड़ा है। मझौलिया थाने में पदस्थापित दारोगा औरंगजेब खान समेत चार पुलिसकर्मी के खिलाफ थानेदार अखिलेश कुमार मिश्रा ने केस दर्ज किया है। आरोप है कि इन पुलिसकर्मियों ने दहेज उत्पीड़न के एक आरोपी नेयाज आलम को बरवाकला स्थित उसके घर से अरेस्ट किया था। चारों एक निजी गाड़ी से नेयाज के घर पहुंचे और उसे गिरफ्तार कर अपने साथ ले गए।


आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद उसे थाने ले जाने बजाए चारों उसे वादी घर ले गए और रातभर वहीं छिपाकर रखा। अगले दिन आरोपी को चुपके से लाकर थाना कैंपस स्थित आवासीय कमरे में बंद कर दिया। चारों आरोपी पुलिसकर्मियों ने आरोपी को धमकी दिया कि वादी की बेटी की शादी में जितना पैसा लगा है उतना पैसा कहीं से लाकर दो नहीं तो जेल भेज देंगे। इस मामले में थानेदार ने एक्शन लिया है।