ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

Bihar Crime News: पुलिस से बचने के लिए शराब स्मगलर ने पुल से नदी में लगाई छलांग, पड़ गए लेने के देने

BAGAHA: पश्चिमी चंपारण के बगहा में पुलिस को देखकर अपनी कार छोड़ शराब तस्कर ने पुल से नदी में छलांग लगा दी, जिसके कारण उसे लेने के देने पड़ गए। तस्कर ने नदी में छलांग तो लगाई लेकिन

Bihar Crime News: पुलिस से बचने के लिए शराब स्मगलर ने पुल से नदी में लगाई छलांग, पड़ गए लेने के देने
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BAGAHA: पश्चिमी चंपारण के बगहा में पुलिस को देखकर अपनी कार छोड़ शराब तस्कर ने पुल से नदी में छलांग लगा दी, जिसके कारण उसे लेने के देने पड़ गए। तस्कर ने नदी में छलांग तो लगाई लेकिन वह पानी में नहीं गिरकर रेत पर जा गिरा, जिससे उसके दोनों पैर टूट गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया और अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना धनहा थाना क्षेत्र में गौतम बुद्ध सेतु की है।


बताया जा रहा है कि तस्कर पंजाब के लुधियाना से 54 पेटी अंग्रेजी शराब लेकर मुजफ्फरपुर जा रहा था। तस्कर की पहचान अमृतसर निवासी दलजीत उर्फ बलविंदर सिंह के रूप में हुई है। पूछताछ में पता चला है कि शराब पहुंचाने का सौदा महज 15 हजार रुपए में किया गया था। धनहा थाना पुलिस ने तस्कर की शराब से भरी कार को जब्त कर लिया है। बरामद शराब की कीमत करीब 5 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस अब तस्कर के मोबाइल से संपर्क में आए अन्य लोगों की पहचान कर गिरोह का पता लगाने और आगे की कार्रवाई में जुटी है।


घायल तस्कर ने बताया कि वह शराब लेकर गाड़ी से तेजी से आ रहा था, तभी पुल पर पहुंचने के साथ ही आगे का रास्ता बंद कर दिया गया। फिर तस्कर पीछे मुड़कर भागना चाहा पुलिस ने उसे रास्ते को भी तत्काल बंद कर दिया। इस बीच तस्कर गाड़ी छोड़कर पुल से नदी में छलांग लगा दिया, हालांकि नदी में पानी नहीं था नीचे रेत का ढेर था उसी में गिर गया। जिस, उसकी दोनों पैर टूट गए। फिलहाल उसका इलाज जीएमसी बेतिया में चल रहा है।

रिपोर्ट- संतोष कुमार