ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

Bihar Crime News: बेतिया में अपराधियों ने तांडव जारी, बाइक सवार युवक की गोली मारकर हत्या

BETTIAH: इस वक्त की बड़ी खबर बेतिया से आ रही है जहां बेखौफ अपराधियों ने बाइक सवार एक युवक को सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया है। गोली लगने से युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो

Bihar Crime News: बेतिया में अपराधियों ने तांडव जारी, बाइक सवार युवक की गोली मारकर हत्या
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BETTIAH: इस वक्त की बड़ी खबर बेतिया से आ रही है जहां बेखौफ अपराधियों ने बाइक सवार एक युवक को सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया है। गोली लगने से युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है। मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।  


घटना मझौलिया थाना क्षेत्र के विशंभर पुर गांव के समीप नहर के पास की है। हालांकि मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मृतक के पहचान करने मे जुटी हुई है। लेकिन घटनास्थल से जो बाइक पुलिस ने बरामद किया है वह बाइक की नंबर मोतिहारी की बताई जा रही है। 


घटनास्थल से पुलिस ने मृतक के बाइक को बरामद की है। वही घटनास्थल से कुछ दूरी पर मौजूद एक और अन्य बाइक को भी पुलिस ने बरामद किया है। यह कयास लगाया जा रहा है कि अपराधियों ने युवक को बाइक रोककर गोली मारी और फिर अपनी बाइक छोड़कर फरार हो गये। पुलिस मोतिहारी नंबर बाइक होने के कारण यह भी कयास लगा रही है कि मृतक मोतिहारी का ही रहने वाला होगा। 


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस हर एक बिंदुओं पर गहनता से जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है, घटना की वजह तलाश रही है। इधर बेतिया सदर एसडीपीओ विवेक दीप ने बताया कि अज्ञात अपराधियों के द्वारा युवक को गोली मार दी गई है। जिससे उसकी मौत हो गई है।पुलिस मामले में गहनता से जांच पड़ताल कर रही है। बहुत ही जल्द मामले का उद्वेदन कर लिया जाएगा। किसी भी सूरत में अपराधी बख्से नहीं जाएंगे।


बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट