ब्रेकिंग
EO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरल

Bihar Crime News: बेतिया में प्रेम-प्रसंग का खूनी अंत: प्रेमिका के पिता ने दी थी प्रेमी की सुपारी, आसिफ हत्याकांड का उद्भेदन

BETTIAH: बेतिया में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई थी। जहां एक युवक की हत्या कर उसके शव को जला दिया गया था। पुलिस जांच में यह बात सामने आयी है कि इस हत्या का कारण प्रेम-प

Bihar Crime News: बेतिया में प्रेम-प्रसंग का खूनी अंत: प्रेमिका के पिता ने दी थी प्रेमी की सुपारी, आसिफ हत्याकांड का उद्भेदन
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BETTIAH: बेतिया में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई थी। जहां एक युवक की हत्या कर उसके शव को जला दिया गया था। पुलिस जांच में यह बात सामने आयी है कि इस हत्या का कारण प्रेम-प्रसंग था। घटना के दो महीने बाद पुलिस ने आसिफ हुसैन हत्याकांड का खुलासा किया है। 


घटना 30 सितंबर को सिरिसिया थाना क्षेत्र में हुई थी जहां से एक जला हुआ शव पुलिस को मिला था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।  मृतक युवक की पहचान आसिफ हुसैन के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार, आसिफ की हत्या उसकी प्रेमिका के पिता रवि गुप्ता ने सुपारी देकर करवाई थी। 


रवि गुप्ता अपनी बेटी और आसिफ के रिश्ते से खुश नहीं था। 29 नवंबर को पुलिस को सूचना मिली कि मृतक के परिजनों ने दो संदिग्धों को पकड़ रखा है। पूछताछ में सामने आया कि रवि गुप्ता ने आसिफ की हत्या के लिए सुपारी दी थी। रवि गुप्ता ने अपनी बेटी की एक सहेली के साथ मिलकर आसिफ को बुलाया और उसकी हत्या करवा दी। हत्या के बाद शव को जलाकर साक्ष्य मिटाने की कोशिश की गई। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट