ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

बिहार : चोरी की नियत से घर में घुसे थे 4 युवक, पिटाई के बाद एक की हुई मौत

BETTIAH : बिहार के बेतिया से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। यहां एक घर में चोरी करने के इरादे से घुसे युवक और मकान के मालिक के बीच जमकर हाथापाई हो गई। मामला इतना बढ़ गया

बिहार : चोरी की नियत से घर में घुसे थे 4 युवक, पिटाई के बाद एक की हुई मौत
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BETTIAH : बिहार के बेतिया से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। यहां एक घर में चोरी करने के इरादे से घुसे युवक और मकान के मालिक के बीच जमकर हाथापाई हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि चोरी करने आए की पीट- पीटकर जान ले ली गई। जिसके बाद अब पुलिस ने माकन के मालिक को ही अरेस्ट कर लिया है। 


दरअसल, जिले में चार चोर एक घर में चोरी करने के इरादे से घुसे थे। जहां इस लोगों के घर में आने की भनक घर के मालिक को गई और उसने चोरी करने आये युवक की पकड़ कर पिटाई कर डाली।  जिससे एक युवक की मौत हो गयी है। मृतक की पहचान नरकटियागंज के प्रकाश नगर निवासी विजय कुमार 32 वर्ष के रूप में की गयी है। पुलिस ने इस मामले में गृहस्वामी नंदकिशोर सिंह, अविनाश कुमार समेत एक महिला को हिरासत में लेकर पुलिस पुछताछ कर रही है। 


बताया जा रहा है कि, युवक विजय कुमार चोरी की नियत से नंदकिशोर सिंह के मकान में घुस गया।  जहां गृह स्वामी समेत घर के अन्य सदस्यों ने उसे रंगे हाथ चोरी करते पकड़ लिया। जिसके बाद इनलोगों ने युवक की पिटाई कर डाली। मारपीट के दौरान गृहस्वामी के पुत्र अविनाश के सर में भी बुरी तरह से चोट आया। यह मामला शिकारपुर थाना क्षेत्र के नरकटियागंज नगर के प्रकाश नगर मुहल्ले की बताई जा रही है। 


इधर, इस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर नरकटियागंज एसडीपीओ कुंदन कुमार, प्रशिक्षु थानाध्यक्ष नवनीत कुमार, पुलिस निरीक्षक रामश्रय यादव दल बल के साथ पहुंचे। इनलोगों ने युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया जीएमसीएस भेज दिया। इस पूरे मामले में मृतक के पिता ने नंदकिशोर सिंह और उसके परिवार पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतक के पिता ने कहा कि हमें न्याय चाहिए।