ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बिहार : चोरी के आरोप में दो लड़कों को तालिबानी सजा, ग्रामीणों ने पोल में बांधकर जानवरों की तरह पीटा

BETTIAH : पश्चिम चंपारण के बेतिया में मोटर चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने दो युवकों को खंभे से बांधकर बेरहमी से पिटाई कर दी। इस मारपीट का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल ह

बिहार : चोरी के आरोप में दो लड़कों को तालिबानी सजा, ग्रामीणों ने पोल में बांधकर जानवरों की तरह पीटा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BETTIAH : पश्चिम चंपारण के बेतिया में मोटर चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने दो युवकों को खंभे से बांधकर बेरहमी से पिटाई कर दी। इस मारपीट का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि फर्स्ट बिहार इस वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता। घटना नौतन थानाक्षेत्र के तेल्हुआ ब्रह्मटोला गांव की है।


वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे ग्रामीण दोनों युवकों को बांधकर पीट रहे हैं। दोनों आरोपी हाथ जोड़कर लोगों से रहम की भीख मांग रहे हैं। लेकिन किसी को भी उनपर दया नहीं आई। युवक की पहचान पकड़िया पंचायत के नवका टोला गांव निवासी प्रमोद साह के बेटे कन्हैया साह के रूप में हुई है। जबकि दूसरे युवक की पहचान फ़िलहाल नहीं हो सकी है।


दोनों युवकों ने पिटाई के दौरान मोटर चोरी करने की बात को स्वीकार किया है। जिसके बाद रात में ही सुलह कर दोनों को छोड़ दिया गया। इधर, वायरल वीडियो को देखकर पकड़िया पंचायत के कुछ लोग जगदीशपुर थाने पहुंचे और अपने अपने मोटर चोरी होने की बात कही। जिसके बाद पुलिस दोनों युवकों को पूछताछ के लिए थाने ले आई। लेकिन जब उनके घर से चोरी का कोई सामान बरामद नहीं हुआ तो बांड भरवाकर पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया।