ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

बिहार: बस ड्राइवर की गला दबाकर हत्या, संदिग्ध हालत में सड़क किनारे मिला शव

BETTIAH: खबर बेतिया से आ रही है, जहां रविवार की सुबह सड़क किनारे संदिग्ध हालत में एक शख्स का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव मिलने की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर लोगों की भारी भ

बिहार: बस ड्राइवर की गला दबाकर हत्या, संदिग्ध हालत में सड़क किनारे मिला शव
Mukesh Srivastava
3 मिनट

BETTIAH: खबर बेतिया से आ रही है, जहां रविवार की सुबह सड़क किनारे संदिग्ध हालत में एक शख्स का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव मिलने की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और जितने लोग उतनी तरह की बाते होने लगी। अशंका जताई जा रही है कि बदमाशों ने हत्या करने के बाद शव को सड़क किनाके फेंक दिया है। घटना सिरसिया ओपी पुलिस सेमरा परसा गांव के पास की है।


मृतक की पहचान मनुआपुल ओपी क्षेत्र के परसा गिरी टोला निवासी 29 वर्षीय राधेश्याम गिरी के रूप में हुई है, जो बस चलाने का काम करता था। रविवार की सुबह सिरसिया ओपी पुलिस सेमरा परसा गांव के पास मनुआपुल-नवलपुर मुख्य मार्ग के किनारे से राधेश्याम का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक के पिता ने अपने बेटे की हत्या करने का आरोप लगाया है। किस कारण से राधेश्याम की हत्या की गई, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है।


बताया जा रहा है कि रविवार की सुबह ग्रामीण शौच के लिए सरेह की ओर गए थे, तभी सड़क से करीब 50 मीटर की दूरी पर छड़ सीमेंट की दुकान के पीछे राधेश्याम का शव देखा। देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच में भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। 


मृतक के पिता ने बताया कि शनिवार की सुबह करीब 10 बजे दो लोग उनके घर आए और बस चलाने के लिए घर से बुला कर ले गए। रविवार की सुबह करीब छह बजे ग्रामीणों ने सूचना दी कि उनके पुत्र की हत्या कर शव घर से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर सड़क किनारे फेंक दिया गया है। उन्होंने बताया कि उनके बेटे की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है।



रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

ALOK KUMAR

FirstBihar संवाददाता