ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

बिहार: बारात के स्वागत की तैयारी में थे घरवाले, सात फेरों से पहले दुल्हन ने कर दिया बड़ा कांड

BETTIAH: खबर बेतिया से सामने आई है, जहां दुल्हन बनी एक लड़की ने ऐसा कांड कर दिया कि परिवार के लोगों का सिर शर्म से झुक गया। घर के लोग बारात के स्वागत की तैयारी कर रहे थे। थोड़ी ही

बिहार: बारात के स्वागत की तैयारी में थे घरवाले, सात फेरों से पहले दुल्हन ने कर दिया बड़ा कांड
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BETTIAH: खबर बेतिया से सामने आई है, जहां दुल्हन बनी एक लड़की ने ऐसा कांड कर दिया कि परिवार के लोगों का सिर शर्म से झुक गया। घर के लोग बारात के स्वागत की तैयारी कर रहे थे। थोड़ी ही देर में दूल्हा बारात लेकर दुल्हन के दरवाजे पर पहुंचने वाला था लेकिन इसी बीच दुल्हन अपने बॉयफ्रेंड के साथ शादी के मंडप से फरार हो गई। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और दूल्हे के अरमान दिल में ही रह गए। घटना बेतिया के योगापट्टी प्रखंड क्षेत्र के एक गांव की है।


दरअसल, लड़की वाले बारात के स्वागत का इंतजार कर रहे थे। बारात आने के ठीक पहले ही दुल्हन अपने घरवालों को चकमा देकर प्रेमी के साथ फरार हो गई। लड़की पक्ष के लोगों ने दूल्हे को दहेज में बाइक और कपड़ा समेत अन्य सामान दिए थे। शादी की तैयारियां भी धूमधाम से की जा चुकी थी। इसी बीच परिवार वालों के नजरों से बचकर अपनी ब्यॉफेंड के साथ भाग गई। जब दुल्हन पक्ष के लोगों के होश उड़ गए।


काफी तलाश करने के बाद भी जब लड़की का कहीं पता नहीं चला तो लड़की वालों ने दूल्हा पक्ष के लोगों को फोन कर बारात लाने से मना कर दिया। घटना के बाद दोनों पक्षों के परिवार वालों में दुख का माहौल है। दुल्हन पक्ष के सभी लोग घर छोड़कर फरार हैं। साथ ही परिजनों ने गांव के ही 9 लोगों पर युवकी को लेकर भागने का आरोप लगाया है। इस घटना के बाद गांव के लोगों में चर्चाओं का बाजार गर्म है।

टैग्स