ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

भूमि विवाद में चाकू मारकर दो लोगों की हत्या, चार की हालत गंभीर, सात लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी

BETTIAH: बेतिया के योगापट्टी थाना क्षेत्र के पडरौन गांव में उस वक्त हड़कंंप मच गया जब दो लोगों की हत्या कर दी गयी। एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों को चाकू मारकर 2 लोगो

भूमि विवाद में चाकू मारकर दो लोगों की हत्या, चार की हालत गंभीर, सात लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BETTIAH: बेतिया के योगापट्टी थाना क्षेत्र के पडरौन गांव में उस वक्त हड़कंंप मच गया जब दो लोगों की हत्या कर दी गयी। एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों को चाकू मारकर 2 लोगों की जान ले ली। जबकि इस दौरान 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। गंभीर रूप से जख्मी लोगों को बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया गया है।


जानकारी के अनुसार योगापट्टी थाना क्षेत्र के पडरौन गांव में चनमल मुखिया व प्रसन्न मुखिया के बीच भूमि विवाद चल रहा था। बुधवार को बाइक से करीब आधा दर्जन लोगों द्वारा चाकू मारकर दो लोगों की हत्या कर दी गई। वही 4 लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। मृतक की पहचान पडरौन गांव निवासी परसन मुखिया व रामायण मुखिया के रूप में की गई है। जबकि घायल की पहचान जंग बहादुर मुखिया, सुनील मुखिया, वीरेंद्र मुखिया. चंदू मुखिया और किसान कुमार के रूप में हुई है। घटना का कारण भूमि विवाद बताया जा रहा है।


मृतक की बहू राबड़ी देवी ने बताया कि चनमल मुखिया के पुत्र राजकुमार मुखिया ने अपने आधा दर्जन सहयोगियों के साथ आए और अचानक चाकू मारने लगे। जब तक ग्रामीण कुछ समझ पाते तब तक 2 लोग दम तोड़ चुके थे। घटना की सूचना स्थानीय थाना योगापट्टी पुलिस को दी गई। जिसके बाद मौके पर योगापट्टी थाना अध्यक्ष अमित कुमार अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी ली। 


पुलिस ने घायलों को बेहतर इलाज के लिए हॉस्पिटल भेजा। इस घटना की सूचना पर डीएसपी मुकुल परिमल पांडेय भी घटनास्थल पर पहुंचे। जिसके बाद पीड़ित परिवार का बयान लिया गया। उन्होंने बताया कि दो लोगों के बीच झड़प हुई है जिसमें पहले पक्ष के लोगों द्वारा दूसरे पक्ष के लोगों पर चाकू से हमला किया गया। वही इस दौरान चाकू मारकर दो लोगों की हत्या कर दी गयी। पुलिस ने कुल 7 लोगों को हिरासत में लिया जिससे पूछताछ की जा रही है।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

ALOK KUMAR

FirstBihar संवाददाता