ब्रेकिंग
राजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनखेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म...16 मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय, कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहर,जानें...राजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनखेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म...16 मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय, कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहर,जानें...

भारत-नेपाल बॉर्डर से बांग्लादेशी गिरफ्तार, घुसपैठ की कर रहा था कोशिश, फर्जी आधार और पासपोर्ट बरामद

RAXAUL: रक्सौल में भारत-नेपाल सीमा पर इमिग्रेशन विभाग के अधिकारियों ने एक बार फिर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया है। नेपाल से भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश कर रहे बांग्लाद

भारत-नेपाल बॉर्डर से बांग्लादेशी गिरफ्तार, घुसपैठ की कर रहा था कोशिश, फर्जी आधार और पासपोर्ट बरामद
Mukesh Srivastava
2 मिनट

RAXAUL: रक्सौल में भारत-नेपाल सीमा पर इमिग्रेशन विभाग के अधिकारियों ने एक बार फिर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया है। नेपाल से भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश कर रहे बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार बांग्लादेशी नागरिक के पास से भारत समेत विभिन्न देशों की करेंसी और फर्जी पासपोर्ट और आधार कार्ड बरामद हुआ है। भारत-नेपाल सीमा को जोड़ने वाले मैत्री पुल के पास से बांग्लादेशी को गिरफ्तार किया गया है।


गिरफ्त में आए बांग्लादेशी नागरिक की पहचान 42 वर्षीय श्रावण बरुआ के रूप में हुई है। गिरफ्तार बांग्लादेशी नागरिक के पास से भारतीय समेत विभिन्न देशों की विदेशी मुद्रा और बांग्लादेश के पासपोर्ट की फोटो कॉपी, भारत का भर्जी आधार कार्ड और भारत का फर्जी पासपोर्ट जब्त किया गया है। जानकारी के मुताबिक, बॉर्डर पर गश्ती के दौरान युवक की गतिविधि संदिग्ध दिखने के बाद उससे जब आब्रजन के अधिकारियों ने पूछताछ की तो मामले का खुलासा हो गया।


पूछताछ के दौरान बांग्लादेशी नागरिक ने अधिकारियों को बताया है कि वह बीते 15 सितंबर को काठमांडू गया था। उसे साउथ कोरिया जाना था। नेपाल के एयरपोर्ट पर भारत सरकार का एनओसी मांगा गया, जिसके बाद वह NOC लेने के लिए वापस भारत लौट रहा था। जांच के दौरान संदिग्ध बांग्लादेशी के पास से बांग्लादेश के एक्सपायर्ड हो चुके पासपोर्ट की फोटो कॉपी, भारत का पासपोर्ट, मनुघाट त्रिपुरा में बना आधार कार्ड के साथ साथ 36 हजार भारतीय कैश, नेपाली कैश दो सौ और 4 लाख 90 हजार कोरियन करेंसी बरामद हुई है। फिलहाल पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां गिरफ्तार बांग्लादेशी से पूछताछ कर रही हैं।