ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

बेतिया पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, लूट की योजना बनाते पांच अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार

BETTIAH: बेतिया पुलिस ने पांच शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। अपराधी शहर में लूट की बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। अपराधियो के पास से भारी मात्रा में हथिय

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

BETTIAH: बेतिया पुलिस ने पांच शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। अपराधी शहर में लूट की बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। अपराधियो के पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद किया गया है।


बेतिया एसपी निताशा गुड़िया ने बताया कि सभी अपराधी शहर के अंदर बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने के फिराक में थे।अपराधियों ने फायरिंग कर दहशत फैलाने की योजना बनायी थी और लूट की घटना को अंजाम देने के लिए जुटे थे। इसी दौरान पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए सभी अपराधियों को धर-दबोचा।


निताशा गुड़िया पुलिस ने बताया कि अपराधियों के पास से पुलिस ने तीन देशी पिस्तौल, सात जिंदा कारतूस व चार मोबाइल फोन जब्त किया है। गिरफ्तार अपराधी पूर्वी चंपारण जिले के रहने वाले है जबकि एक अपराधी बेतिया मुफस्सिल थाना क्षेत्र का रहने वाला है। अपराधियों की कई वारदातों में संलिप्तता उजागर हुई है। कुछ दिनों पहले हुई बोलेरो लूटकांड का भी उद्भेदन हुआ है। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Amit Srivastav

FirstBihar संवाददाता