ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

BETTIAH NEWS: 'तू डाल-डाल तो मैं पात-पात'..मछुआरा बनकर पुलिस ने 3 शराब तस्करों को दबोचा, गंडक नदी के रास्ते यूपी से लाई गई वाइन भी बरामद

BETTIAH: बिहार में पूर्ण शराबबंदी है बावजूद इसके शराब तस्कर अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। आए दिन शराब तस्करी के नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं। हालांकि पुलिस भी शराब तस्करों के मंसू

BETTIAH NEWS: 'तू डाल-डाल तो मैं पात-पात'..मछुआरा बनकर पुलिस ने 3 शराब तस्करों को दबोचा, गंडक नदी के रास्ते यूपी से लाई गई वाइन भी बरामद
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BETTIAH: बिहार में पूर्ण शराबबंदी है बावजूद इसके शराब तस्कर अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। आए दिन शराब तस्करी के नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं। हालांकि पुलिस भी शराब तस्करों के मंसूबे पर पानी फेरने का काम कर रही है। "तू डाल डाल तो मैं पात पात" वाला मुहावरे को नवलपुर थाने की पुलिस चरितार्थ करती दिख रही है। 


दरअसल बेतिया एसपी डॉ शौर्य सुमन को इस बात की गुप्त सूचना मिली थी कि यूपी से गंडक नदी से होकर शराब तस्कर शराब की बड़ी खेप लेकर नवलपुर थाना क्षेत्र के रास्ते बिहार में लेकर पहुंच रहे हैं। पुलिस अधीक्षक ने टीम का गठन कर छापेमारी की। जहां से भारी मात्रा में विदेशी शराब की बड़ी खेप के साथ तीन तस्करों को दबोचा गया। बेतिया पुलिस ने इस ऑपरेशन को अंजाम देने के लिए मछुआरे बनने का नाटक किया।


बेतिया पुलिस की यह कार्रवाई काबिले तारीफ है। इस ऑपरेशन को रात के अंधेरे में उफनाई गंडक नदी में अंजाम दिया गया। जहां से भारी मात्रा में विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद किया गया। वही 3 शराब कारोबारियों को भी दबोचा गया। मछुआरे के वेश में पुलिस शराब तस्करों का गंडक नदी के किनारे रमना इलाके में इंतजार कर रही थी। तस्करों के आने तक सभी पुलिसकर्मी हाफ पैंट और लाठी के साथ नदी के किनारे मछली मारने का नाटक कर रहे थे। 


शराब कारोबारी यूपी से नाव से गंडक नदी को पार कर शराब नवलपुर थाना क्षेत्र के रमना में उतारने वाले थे। शराब कारोबारियों को इस बात की जरा भी भनक नहीं लगीं थी कि पुलिस वहां मछुआरे के वेशभूषा में मुस्तैदी से उन लोगों का इंतजार कर रही है। शराब तस्कर जैसे ही गंडक नदी से कुछ दूरी पर आगे बढ़े वैसे ही मल्लाह के वेश में पुलिस ने तस्करों को धर दबोचा। नवलपुर पुलिस ने तस्करों के पास से 150 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है।


 शराब तस्करों की पहचान नवलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रमना निवासी कंचन यादव के पुत्र प्रधान यादव, बालदेव यादव के पुत्र रुदल यादव एवं त्रिवेणी यादव के पुत्र अजय कुमार यादव के रूप में हुई है। नवलपुर थानाध्यक्ष अनुपम कुमार राय ने बताया कि एसपी शौर्य सुमन की सूचना के बाद तस्करों को पकड़ने की जो रणनीति बनायी उसमें सफलता मिली।

बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट

BETTIAH NEWS: 'तू डाल-डाल तो मैं पात-पात'..मछुआरा बनकर पुलिस ने 3 शराब तस्करों को दबोचा, गंडक नदी के रास्ते यूपी से लाई गई वाइन भी बरामद