ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

बेतिया में उन्नाव जैसी हैवानियत, रेप करने के बाद युवती को जिंदा जलाया

BETTIAH: बिहार में नीतीश सरकार क्राइम कंट्रोल करने के लाख दावे कर ले, लेकिन आपराधिक घटनाएं रूकने का नाम ही नहीं ले रही हैं. आए दिन हत्या और रेप की घटनाएं बढ़ती ही जा रही है. क

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

BETTIAH: बिहार में नीतीश सरकार क्राइम कंट्रोल करने के लाख दावे कर ले, लेकिन आपराधिक घटनाएं रूकने का नाम ही नहीं ले रही हैं. आए दिन हत्या और रेप की घटनाएं बढ़ती ही जा रही है. कैमूर, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर और दरभंगा के बाद अब बेतिया से हैवानियत की घटना सामने आई है.


पश्चिमी चंपारण के बेतिया में यूपी के उन्नाव जैसी घटना सामने आई है. बेतिया में रेप करने के बाद एक युवती को जिंदा जलाया गया है. 80 फीसदी जली युवती अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही है.


घटना नरकटियागंज के महम्मदपुर की है. बताया जा रहा है कि युवती के साथ कुछ दिन पहले रेप किया गया था. जिसके बाद वो प्रेग्नेंट हो गई थी. गर्भवती होने के बाद युवती आरोपी पर शादी करने के लिए दबाव बना रही थी. आरोपी युवक शादी के लिए तैयार नहीं हुआ. इसी बीच घर में घुसकर आरोपी ने लड़की को जिंदा जला दिया. फिलहाल लड़की को गंभीर हालत में बेतिया के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 


टैग्स