ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बिहार : पुलिस की पिटाई से डीजे वाले ड्राइवर की मौत, आक्रोशित हुए लोग तो थाना छोड़कर भागे

BETTIAH : खबर पश्चिम चंपारण जिले से बेतिया से, यहाँ पुलिस की पिटाई से एक युवक की मौत की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि बेतिया के बलथर थाने की पुलिस ने आज होली के दिन ड

बिहार : पुलिस की पिटाई से डीजे वाले ड्राइवर की मौत, आक्रोशित हुए लोग तो थाना छोड़कर भागे
Editor
2 मिनट

BETTIAH : खबर पश्चिम चंपारण जिले से बेतिया से, यहाँ पुलिस की पिटाई से एक युवक की मौत की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि बेतिया के बलथर थाने की पुलिस ने आज होली के दिन डीजे की गाड़ी चलाने वाले एक युवक की पिटाई कर दी। आरोप है कि पुलिस पुलिस की पिटाई से युवक की मौत हो गई इसके बाद लोग आक्रोशित हो गए। 


युवक के परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पुलिस पिटाई की वजह से युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि होली के दिन में डीजे बजाने को लेकर पुलिस ने कार्रवाई की। इस दौरान डीजे वाली गाड़ी को चलाने वाले युवक को पुलिस ने भरदम पीटा था। जिसके बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस की हिरासत में युवक की मौत की खबर मिलते ही ग्रामीण आक्रोशित हो गए और स्थानीय थाने में जमकर तोड़फोड़ और आगजनी की है। 


ग्रामीणों का आक्रोश देख पुलिस थाना छोड़कर फरार हो गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद जिले के वरीय पुलिस अधिकारी थाने के लिए रवाना हुए हैं। आक्रोशित ग्रामीणों की तरफ से मांग की जा रही है कि जिन पुलिस पदाधिकारियों ने युवक की पिटाई की उनके ऊपर केस दर्ज किया जाए।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

ALOK KUMAR

FirstBihar संवाददाता