ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

परफ्यूम तस्करों को पुलिस ने पकड़ा, लाखों रुपये का माल बरामद

BETTIAH : नरकटियागंज आरपीएफ की टीम ने अप सत्याग्रह एक्सप्रेस में छापेमारी कर भारी मात्रा में पॉकेट परफ्यूम और इलेक्ट्रॉनिक सामानों की जब्त किया है. जब्त सभी परफ्यूम और इ

परफ्यूम तस्करों को पुलिस ने पकड़ा, लाखों रुपये का माल बरामद
First Bihar
2 मिनट

BETTIAH :  नरकटियागंज आरपीएफ की टीम ने अप सत्याग्रह एक्सप्रेस में छापेमारी कर भारी मात्रा में पॉकेट परफ्यूम और इलेक्ट्रॉनिक सामानों की जब्त किया है. जब्त सभी परफ्यूम और इलेक्ट्रॉनिक सामान रक्सौल से दिल्ली भेजे जा रहे थे.


आरपीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि ट्रेन में नेपाल से भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक सामान दिल्ली भेजी जा रही है. सूचना पर सत्याग्रह एक्सप्रेस के नरकटियागंज स्टेशन पर पहुंचते ही छापेमारी की गई. छापेमारी में बुक कराकर भेजे जा रहे पांच बोरों को जब्त किया गया. जांच में चार बोरों में पॉकेट परफ्यूम व एक बोरे में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पाए गए.


सभी सामानों पर इंडिया और नेपाल के मूल्य अंकित हैं.उन्होंने बताया कि जब्त सभी सामानों को कस्टम विभाग को सौंप दिया गया है. रेल अधिकारियों का कहना था कि अब तस्कर नेपाली सामानों की तस्करी ट्रेन के माध्यम से भी करने लगे हैं.कस्टम विभाग के अधिकारी बीएन पासवान ने बताया कि भारी मात्रा में परफ्यूम व इलेक्ट्रॉनिक सामानों की जब्ती की गई है. जब्त सामानों पर आरआर नंबर 3670 अंकित है. उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया प्रतीत हो रहा है कि सभी सामान तस्करी के उद्देश्य से दिल्ली भेजे जा रहे थे. रक्सौल से दिल्ली सामान भेजने वाले के बारे में जानकारी ली जा रही है. उसके बाद कार्रवाई की जाएगी.  

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Alok

FirstBihar संवाददाता