ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बेतिया में दहेज़ के लिए विवाहिता की हत्या, बाइक नहीं मिलने पर गला घोंटकर मार डाला

BETTIAH : बेतिया जिले के बलथर थाना क्षेत्र में दहेज के लिए एक विवाहिता की हत्या कर दी गई है. महिला की मौत के बाद उसके घर में कोहराम मच गया है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हा

बेतिया में दहेज़ के लिए विवाहिता की हत्या, बाइक नहीं मिलने पर गला घोंटकर मार डाला
First Bihar
2 मिनट

BETTIAH :  बेतिया जिले के बलथर थाना क्षेत्र में दहेज के लिए एक विवाहिता की हत्या कर दी गई है. महिला की मौत के बाद उसके घर में कोहराम मच गया है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. गला घोंटकर महिला की जान लेने की बात सामने आ रही है. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.


घटना बेतिया जिले के बलथर थाना इलाके की है, जहां भंवरा गांव में दहेज के लिए एक विवाहिता की हत्या कर दी गई. पांच वर्ष पहले मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पूर्वी करगहिया निवासी रिक्सा चालक जवाहर साह ने अपनी बेटी रूणा की शादी बलथर थाना क्षेत्र के भवंरा गांव निवासी डोमा साह के पुत्र राजू से धूमधाम के साथ की थी. 


मृतका के पिता जवाहर साह ने कहा कि अपनी हैसियत के अनुसार अपनी उन्होंने अपनी बेटी को उपहार और पैसा भी दिया था लेकिन इसके बावजूद भी उनका दामाद कई दिनों से बेटी के साथ मारपीट कर रहा था. आखिरकर ससुराल वालो ने मिलकर उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी और सभी आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए.


मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस इस घटना की छानबीन में जुट गई है. पुलिस ने कहा कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Alok

FirstBihar संवाददाता