ब्रेकिंग
बिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिसबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

नालंदा के बाद अब बेतिया में BJP नेता की चाकू मारकर हत्या, मॉर्निंग वॉक के दौरान बदमाशों ने मौत के घाट उतारा

BETTIAH: बिहार में कारोबारियों के बाद अब बीजेपी के नेता अपराधियों के निशाने पर आ गए हैं। नालंदा में बीजेपी नेता आरसीपी सिंह के रिश्तेदार पर जानलेवा हमला के बाद बदमाशों ने बेतिया मे

नालंदा के बाद अब बेतिया में BJP नेता की चाकू मारकर हत्या, मॉर्निंग वॉक के दौरान बदमाशों ने मौत के घाट उतारा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BETTIAH: बिहार में कारोबारियों के बाद अब बीजेपी के नेता अपराधियों के निशाने पर आ गए हैं। नालंदा में बीजेपी नेता आरसीपी सिंह के रिश्तेदार पर जानलेवा हमला के बाद बदमाशों ने बेतिया में एक अन्य बीजेपी नेता की चाकू मारकर हत्या कर दी है। बीजेपी नेता सोमवार की सुबह मॉर्निग वॉक पर निकले थे, इसी दौरान बदमाशों ने चाकू मारकर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गोडवा टोला गांव की है।


बीजेपी नेता की पहचान गोडवा टोला निवासी बृज किशोर साह के बेटे सोनू कुमार के रूप में हुई है जबकि बदमाशों ने सोनू के दोस्त सुजीत कुमार को भी चाकू मारकर घायल कर दिया है। घायल सुजीत को इलाज के लिए जीएमसीएच में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि सोमवार की सुबहर बीजेपी नेता सोनू अपने दोस्त सुजीत के साथ घर के पास ही मॉर्निंग वॉक कर रहा था तभी घात लगाए बदमाशों ने दोनों पर चाकू से वार कर बुरी तरह से घायल कर दिया।


दोनों की चीख पुकार सुनकर जबतक आसपास के लोग मौके पर पहुंचे बदमाश वहां से फरार हो गए थे। गंभीर रूप से घायल बीजेपी नेता और उसके दोस्त को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने बीजेपी नेता सोनू कुमार को मृत घोषित कर दिया। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक बीजेपी नेता के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।



रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

ALOK KUMAR

FirstBihar संवाददाता