ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

बिहार : हवलदार की मौत और थाने पर हमले मामले में चार FIR में 781 आरोपित, 3000 अज्ञात पर भी दर्ज हुई प्राथमिकी

BETTIAH : नरकटियागंज अनुमंडल के बलथर कांड में हवलदार की मौत और थाने पर हमले मामले में पुलिस ने चार अलग-अलग एफआईआर दर्ज की है। इसमें सीईओ मनीष कुमार ने दो, गौनाहा थानाध्यक्ष राजीव न

बिहार : हवलदार की मौत और थाने पर हमले मामले में चार FIR में 781 आरोपित, 3000 अज्ञात पर भी दर्ज हुई प्राथमिकी
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BETTIAH : नरकटियागंज अनुमंडल के बलथर कांड में हवलदार की मौत और थाने पर हमले मामले में पुलिस ने चार अलग-अलग एफआईआर दर्ज की है। इसमें सीईओ मनीष कुमार ने दो, गौनाहा थानाध्यक्ष राजीव नंदन सिन्हा और बलथर थाना अध्यक्ष अजय कुमार चौधरी ने एक-एक एफआई आर दर्ज कराई है। एफआईआर में 781 लोगों को नामजद जबकि 3000 अज्ञात को आरोपित किया गया है। 


एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा ने बताया कि पुलिस एक-एक पहलू की जांच कर रही है दोषियों को किसी भी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा। निर्दोष लोगों को डरने की जरूरत नहीं है। लोगों के हमले में घायल 9 पुलिसकर्मियों का इलाज अभी भी जीएमसीएच में चल रहा है। जानकारी के सीओ मनीष कुमार के बयान पर दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई है। इसमें डीजे संचालक मिल परसा गांव के रहमतुल्लाह मियां व पिकअप मालिक आर्य नगर गांव के शेख अख्तर व अन्य अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है। वहीं सड़क जाम करने में 357 नामजद और 1000 अज्ञात पर एफआईआर दर्ज की गई है। बलथर थानाध्यक्ष अजय कुमार चौधरी के बयान पर हवलदार रामजतन राय की हत्या थाना परिसर में तोड़फोड़ आगजनी व लूटपाट में 373 लोगों को नामजद किया गया है इसमें 1000 अज्ञात पर भी केस दर्ज किया गया है।वहीं गौनाहा थानाध्यक्ष राजीव नंदन सिन्हा के बयान पर वाहन में आगजनी करने को लेकर 51 नामजद और 1000 अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज हुआ है।


हालांकि इस मामले में एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा ने बताया कि बलथर में बीते 19 मार्च को अफवाह के कारण घटना घटी थी। अफवाह पर ही लोगों का आक्रोश भड़का और लोगों ने थाना पर हमला कर दिया। होली के दिन बलथर थानाध्यक्ष, बीडीओ और सीओ क्षेत्र भ्रमण के दौरान प्रतिबंधित डीजे बजाने पर जब्त किया गया था। मधुमक्खी काटने के बाद प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बेतिया ले जाया जा रहा था। लेकिन बलथर थाने के समीप ही लोगों ने गाड़ी घेर लिया और नारेबाजी करने लगे। स्थानीय स्तर पर उसका इलाज करने की मांग करने लगे इसी बीच अनिरुद्ध यादव की मौत हो गई।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें