ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

Bettiah Crime News: छोटे भाई से मिलने पहुंचा था अपराधी, घर पर नहीं मिला तो बड़े भाई को मारी गोली, बेतिया GMCH में भर्ती

BETTIAH: बेतिया में बेखौफ अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी है। गोली लगने से वो बुरी तरह घायल हो गया है। आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत गंभीर बन

Bettiah Crime News: छोटे भाई से मिलने पहुंचा था अपराधी, घर पर नहीं मिला तो बड़े भाई को मारी गोली, बेतिया GMCH में भर्ती
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BETTIAH: बेतिया में बेखौफ अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी है। गोली लगने से वो बुरी तरह घायल हो गया है। आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जाता है कि छोटे भाई से मिलने आए अपराधियों को जब पता चला कि वो घर पर नहीं है तब गुस्से में आकर बड़े भाई को ही गोली मार दी। 


घटना बैरिया थाना क्षेत्र के मलाही टोला वार्ड नंबर 3 की है जहां हत्या के उद्धेश्य से आए हथियारबंद अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी। घायल युवक अभिमन्यु ने बताया कि उसके घर में ही एक सीएसपी की दुकान हैं। गांव का प्रिंस साह अपने पांच साथियों के साथ दो बाइक से आया था और मेरे छोटे भाई चंदन कुमार के बारे में पूछ रहा था। जब मैंने कहा कि भाई चंदन घर पर नहीं है। इसी बीच प्रिंस साह ने पिस्टल निकालकर मुझ पर ही तान दिया और गोली चला दी। 


मेरे दाहिने पैर में गोली लगते ही मैं नीचे गिर गया। इसी बीच प्रिंस साह के सहयोगियों ने कहा कि एक गोली और मारो।  किसी तरह मैं अपना जान बचाकर जब घर में घुस गया और शोर मचाने लगा। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग और घर के परिजन बाहर निकले। जिन्हें देख सभी बदमाश मौके से फरार हो गये। इसके बाद परिजनों के ने घटना की सूचना डायल 112 पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। 


जहां युवक की नाजुक स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए बेतिया जीएमसीएच रेफर कर दिया। जहां युवक का इलाज जारी है। मामले में सदर 2 डीएसपी रजनीश कांत प्रियदर्शी ने बताया है कि गोली लगने की सूचना पुलिस को मिली थी। अपराधियों की पहचान कर ली गई है। पुलिस छापेमारी कर रही है। जल्द ही सभी अपराधी सलाखों के पीछे होंगे। घायल की पहचान बैरिया थाना क्षेत्र के मलाही टोला वार्ड नंबर 3 निवासी अलख चौधरी के पुत्र अभिमन्यु कुमार के रूप में हुई है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। 


बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट