ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

बेतिया: भारत नेपाल बॉर्डर से चरस के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, एसएसबी ने की कार्रवाई

BETTIAH: SSB ने बड़ी सफलता हासिल की है। भारत नेपाल बॉर्डर पर तैनात नगरदेही बीओपी के SSB जवानों ने 4 किलो 900 ग्राम चरस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गये तस

बेतिया: भारत नेपाल बॉर्डर से चरस के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, एसएसबी ने की कार्रवाई
Santosh Singh
2 मिनट

BETTIAH: SSB ने बड़ी सफलता हासिल की है। भारत नेपाल बॉर्डर पर तैनात नगरदेही बीओपी के SSB जवानों ने 4 किलो 900 ग्राम चरस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गये तस्कर की पहचान नेपाल के पथरैया थाना क्षेत्र के पटेरवा गांव निवासी कैलाश प्रसाद के 18 वर्षीय पुत्र गजेंद्र यादव के रूप में की गई है। गिरफ्तार गजेन्द्र यादव को जेल भेज दिया गया है। 




 44वीं बटालियन के असिस्टेंट कमांडेंट अनूप कुमार तिवारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गयी थी। जिसमें चार किलो 900 ग्राम चरस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार तस्कर नेपाल से भारतीय क्षेत्र में चरस की खेप लेकर प्रवेश करने के फिराक में था तभी एसएसबी ने कार्रवाई की। जब तस्कर की तलाशी ली गई तब उसके पास से वाटर प्रूफ पॉकेट में रखे चरस के 5 पॉकेट बरामद किया गया। जिसके बाद तस्कर को भंगहा पुलिस के हवाले कर दिया गया। बरामद चरस की कीमत 98 हजार रुपये बतायी जा रही है। वही भंगहा थानाध्यक्ष मनोज कुमार प्रसाद ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर को जेल भेजा गया है। 





रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

ALOK KUMAR

FirstBihar संवाददाता