ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

बेतिया पुलिस को मिली बड़ी सफलता, कुख्यात गोरख ठाकुर गैंग का पांच सदस्य हथियार के साथ गिरफ्तार

BETIYA: बेतिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, एसपी जयंतकांत के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बगहा, बेतिया और मोतिहारी के पांच कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार कर लिया

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

BETIYA: बेतिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, एसपी जयंतकांत के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बगहा, बेतिया और मोतिहारी के पांच कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है.


गिरफ्तार किए गए अपराधियों के पास से भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किया गया है. सभी अपराधियों पर हत्या, लूट के दर्जनों मामले दर्ज हैं. वे सभी कुख्यात गोरख ठाकुर गैंग के लिए काम करते हैं और नरकटियागंज में हत्या की वारदात को अंजाम देने के लिए एकजुट हुए थे, तभी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर सभी को गिरफ्तार कर लिया.


गिरफ्तार अपराधियों में जिले का सबसे बड़ा शराब कारोबारी देवेन्द्रमणी तिवारी उर्फ भैया जी भी शामिल है. इस बाबत एसपी जयंतकांत ने बताया कि बेतिया और बगहा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बगहा के पटखौली ओपी और बगहा थाना इलाके से आठ अपराधीयो को गिरफ्तार किया गया था, जिसने ही एकजुट हुए अपराधियों की जानकारी दी थी. 


जानकारी मिलने के बाद बेतिया एसपी ने एक विशेष टीम का गठन किया और नरकटियागंज से सभी पांच अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया. सभी अपराधियों के पास से 4 पिस्टल, 5 मैगजीन, 25 राउंड गोली और 3 मोबाईल बरामद किया गया है.

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK

FirstBihar संवाददाता