ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बेतिया : तलाकशुदा पत्नी ने दूसरे पति से रचाई शादी, नाराज पुराने पति ने नए पति को मार दी गोली

BETTIAH : बिहार में इन दिनों आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. इस वक्त एक ताजा मामला सामने आया है बेतिया से जहां एक तलाकशुदा पत्नी के शादी रचाये जाने से पुराने पति न

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

BETTIAH : बिहार में इन दिनों आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. इस वक्त एक ताजा मामला सामने आया है बेतिया से जहां एक तलाकशुदा पत्नी के शादी रचाये जाने से पुराने पति ने नए पति को घर में घुसकर गोली मार दी. गोली लगने से जख्मी युवक को गंभीर हालत में इलाज के लिए गर्वनमेंट मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है.पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


वारदात जिले के बथवरिया थाना इलाके की है. जहां मानपुर गांव में एक तलाकशुदा पत्नी के शादी रचाये जाने से पुराने पति ने नए पति को घर में घुसकर गोली मार दी. जख्मी पति ने बताया कि उसके गांव के ही हिरामन बिन्द ने अपनी पत्नी को तीन साल पहले छोड़ दिया था जिसके बाद मैंने उसकी पत्नी से कोर्ट मैरेज कर लिया. इस बात से नाराज हिरामन बिन्द बराबर उसके साथ झगड़ा किया करता था. शनिवार की देर रात अपने चार सहयोगियो के साथ घर में घुसकर हिरामन ने उसे गोली मार दी. गोली महिला के दूसरे पति भटुमन बिन की पीठ में लगी जिसे मेडिकल कालेज के चिकीत्सकों ने निकाल दिया है और उसका इलाज किया जा रहा है.


वारदात की सूचना मिलते ही फ़ौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. पुलिस के मुताबिक हिरामन बिन्द आपराधिक प्रवृति का है और उसपर एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं. वो कई मामले में फरार भी है जिसको लेकर पुलिस ने उसके घर की कुर्की जब्ती भी की है. थानध्यक्ष ने बताया कि नगर थाना की पुलिस ने घायल का बयान दर्ज कर लिया है और मामले को बथवरिया थाना को भेजने की कवायद में जुट गई है.