ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बहन के प्रेम विवाह से नाराज था भाई, बहन और बहनोई को मारी गोली, दोनों की हालत गंभीर

BETTIAH: बेतिया में एक भाई ने अपनी बहन और बहनोई को गोली मार दी है। गोली लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जीएम

बहन के प्रेम विवाह से नाराज था भाई, बहन और बहनोई को मारी गोली, दोनों की हालत गंभीर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BETTIAH: बेतिया में एक भाई ने अपनी बहन और बहनोई को गोली मार दी है। गोली लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जीएमसीएच में भर्ती कराया जहां दोनों का इलाज चल रहा है। घायल दंपती की पहचान सिरिसिया ओपी थाना क्षेत्र के सबेया खुर्द गांव निवासी दीपू महतो (28) और उसकी पत्नी नंदनी देवी (28) के रूप में हुई है। 


वहीं, आरोपी की पहचान सिरिसिया थाना क्षेत्र के सबेया काला गांव के अभिनंदन कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि युवक अपनी बहन के प्रेम विवाह से नाराज था। दो महीने पहले ही शादी हुई थी। मामला जिले के कुमारबाग ओपी क्षेत्र की है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और मामले की जांच में जुटी है। बहनोई दीपू के गर्दन और कंधे में गोली लगी है,जबकि उसकी पत्नी के सीने में दो गोली लगी है। 


मिली जानकारी के अनुसार दीपू, नंदनी और अभिनंदन तीनों मंगलवार दोपहर एक ही बाइक से कुमारबाग स्थित स्टेट बैंक गए थे। जहां नंदनी का आधार कार्ड सुधरवाना था। आधार कार्ड में सुधार हो जाने के बाद तीनों घर लौट रहे थे। इसी दौरान सबसे पीछे बैठे अभिनंदन ने दोनों को गोली मार दी और मौके से फरार हो गया। गोली मारने वाले शख्स अभिनंदन की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।