ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

शराब पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, जान बचाने के लिए दौड़ के भागे सिपाही और दारोगा

BAGHA : इस वक्त एक बड़ी खबर पश्चिम चंपारण जिले से आ रही है, जहां ग्रामीणों ने पुलिस की टीम के ऊपर जानलेवा हमला किया है. इस हमले में पुलिस की गाड़ी पूरी तरफ क्षतिग्रस्त हो गई है.

शराब पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, जान बचाने के लिए दौड़ के भागे सिपाही और दारोगा
First Bihar
2 मिनट

BAGHA : इस वक्त एक बड़ी खबर पश्चिम चंपारण जिले से आ रही है, जहां ग्रामीणों ने पुलिस की टीम के ऊपर जानलेवा हमला किया है. इस हमले में पुलिस की गाड़ी पूरी तरफ क्षतिग्रस्त हो गई है. शराब बिक्री की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम छापेमारी करने गई थी. जब यह हमला किया गया. पुलिस के वरीय अधिकारी इस मामले की छानबीन में जुटे हुए हैं.


घटना बगहा के रामनगर थाना इलाके की है, यहां मधुबनी गांव में शराब बिक्री की सूचना मिलने पर छापेमारी करने गई पुलिस की टीम पर हमला किया गया है. शराब के धंधेबाजों ने ईंट-पत्थर से हमला किया है, जिसमें कुछ पुलिस कर्मियों को हल्की चोट भी आई हैं. इस दौरान शराब धंधेबाज द्वारा पुलिस के वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया है, जिसके बाद पुलिस टीम को अपना वाहन को छोड़कर भागना पड़ा. 


इधर सूचना पाकर एसडीपीओ अर्जुन लाल स्थल के लिए रवाना हो गए हैं. साथ हीं इसकी सूचना अन्य थानों को भी दे दी गई है. रामनगर थाना के एसआइ नीतेश कुमार, एएसआइ रंजन यादव, सुनील कुमार, जितेन्द्र प्रसाद पुलिस के जवान व महिला सिपाहियों के साथ गांव में शराब के लिए छापेमारी करने पहुंचे थे. पुलिस टीम पर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया गया. हमला करने वालों में पुरुष के साथ महिला धंधबेाज भी शामिल थी. जिसके कारण पुलिस के अधिकारियों और कर्मियों को भागना पड़ा. सूचना के अनुसार इस क्रम में उपद्रवियों ने दो पुलिस के वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK

FirstBihar संवाददाता