ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

घर में घुसकर सरकारी महिला टीचर का मर्डर, जांच में जुटी पुलिस

WEST CHAMPARAN : बड़ी खबर बगहा से आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों का तांडव जारी है. अपराधी पुलिस को चैंलेंज करते हुए लगातार वारदात को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला बगहा नगर थाना

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

WEST CHAMPARAN : बड़ी खबर बगहा से आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों का तांडव जारी है. अपराधी पुलिस को चैंलेंज करते हुए लगातार वारदात को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला बगहा नगर थाना के बुधवारी टोला की है. 

जहां अपराधियों  ने घर में घुसकर महिला टीचर की हत्या कर दी है और सारे जेवर लेकर फरार हो गए. मृतका की पहचान सुशील श्रीवास्तव की पत्नी रागनी कुमारी के रुप में की गई है. रागनी सरकारी टीचर हैं. 

मृतका के पति ने बताया कि उनकी पत्नी घर में अकेले रहती थीं. वे और उनके बच्चे बाहर नौकरी करते हैं. स्थानीय लोगों ने सोमवार को उन्हें सूचना दी कि उनकी पत्नी की मौत हो गई है. जिसके बाद वे अपने बच्चों के साथ मौके पर पहुंची तो देखा कि रागनी के सिर पर चोट का निशान है और उसका जेवर (चेन, कान का बाली ) गायब है. जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है, वहीं मामले की जांच में जुट गई है. 

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK RAJ

FirstBihar संवाददाता