ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियमकेंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियम

बगहा में फुफेरे भाई ने किया स्टूडेंट का अपहरण, घरवालों से मांगी 5 लाख की फिरौती

BAGHA : बिहार में इन दिनों अपराधियों का बोलबाला है. बगहा में अपराधियों ने एक स्टूडेंट का अपहरण कर लिया. किडनैपरों ने परिजनों से 5 लाख रुपये फिरौती की मांग की. हालांकि पुलिस ने

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

BAGHA : बिहार में इन दिनों अपराधियों का बोलबाला है. बगहा में अपराधियों ने एक स्टूडेंट का अपहरण कर लिया. किडनैपरों ने परिजनों से 5 लाख रुपये फिरौती की मांग की. हालांकि पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए 3 किडनैपरों को अरेस्ट कर लिया. अपहृत छात्र को भी सही-सलामत बरामद कर लिया गया है. पुलिस मामले की कार्रवाई में जुटी हुई है. 


वारदात जिले के सेमरा थाना इलाके की है. जहां महुअर गांव से अपराधियों ने एक बच्चे को किडनैप कर लिया. मिली जानकारी के मुताबिक बच्चे की उम्र 14 साल बताई जा रही है. किडनैपिंग की खबर मिलते ही एसपी राजीव रंजन फौरन कार्रवाई में जुट गए. जिसके कारण पुलिस ने  24 घंटे के भीतर 3 किडनैपरों को गिरफ्तार कर लिया. बता दें कि बच्चे की किडनैपिंग के बाद अपराधियों ने 5 लाख रुपये फिरौती की मांग की थी. 


एसपी राजीव रंजन के निर्देश पर एसडीपीओ अर्जुन लाल के नेतृत्व में गठित टीम ने सर्विलांस के आधार पर तीनों अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार किया. पुलिस ने किडनैपिंग में इस्तेमाल किये गए मोबाइल और बाइक को भी बरामद कर लिया. रामनगर एसडीपीओ अर्जुन लाल ने बताया कि अपहृत छात्र के फुफरे भाई ने ही अपहरण की इस वारदात को अंजाम दिया था. 


टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK

FirstBihar संवाददाता