ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बार बालाओं का डांस देखने के लिए मारामारी, स्टेज के पास चले लात-घूंसे

BAGHA : पश्चिम चंपारण जिले के बगहा में आर्केस्ट्रा प्रोग्राम के दौरान दो गुट आपस में भिड़ गए. दोनों ओर से विवाद इतना बढ़ गया कि उन्होंने मारपीट शुरू कर दी. इस दौरान एक पक्

बार बालाओं का डांस देखने के लिए मारामारी, स्टेज के पास चले लात-घूंसे
First Bihar
2 मिनट

BAGHA :  पश्चिम चंपारण जिले के बगहा में आर्केस्ट्रा प्रोग्राम के दौरान दो गुट आपस में भिड़ गए. दोनों ओर से विवाद इतना बढ़ गया कि उन्होंने मारपीट शुरू कर दी. इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के एक युवक को पीट-पीटकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया और फिर उसे नदी में फेंक दिया. मामला सामने आने के बाद पुलिस इस घटना की छानबीन में जुट गई है.


घटना बगहा इलाके के दीनदयाल नगर इलाके की है. जहां दीनदयाल नगर में एक शादी समारोह के दौरान आर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया. आर्केस्ट्रा में बार डांसर नाच रही थीं. इस दौरान दो लोगों में बकझक शुरू हो गई. दोनों लोगों की ओर से और भी कई लोग इक्कठा हो गए. फिर विवाद और बढ़ गया और देखते ही देखते ये भीड़ हिंसा पर उतर आई. स्टेज के पास ही दोनों ओर से लात-घूंसे चलने लगे. 


इस घटना के दौरान एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के एक युवक को पीट-पीटकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया और फिर उसे नदी में फेंक दिया. काफी खोजबीन करने के बाद युवक को गंभीर अवस्था में नदी के किनारे पाया गया. जख्मी शख्स को इलाज के लिए नजदीकी अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. घायल युवक की पहचान उमेश यादव के रूप में की गई है.


यह मामला सामने आने के बाद पुलिस घटना की छानबीन  में जुट गई है. यह जानकारी निकल कर सामने आ रही है कि दोनों ओर से कुल 6 लोग जख्मी हुए हैं. नगर पुलिस ने शिकायत के बाद जांच कर कार्रवाई शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि बार बालाओं का डांस देखने के लिए ही दोनों गुट आमने-सामने आये थे. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK RAJ

FirstBihar संवाददाता