ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

एक तरफ बिहार के CM और DGP कर रहे थे पूर्ण शराबबंदी की तारीफ, दूसरी तरफ अधिकारी बगहा में पीकर कर रहा था हंगामा

BAGAHA: बिहार में शराबबंदी कानून को लेकर सीएम नीतीश कुमार और बिहार के डीजीपी तारीफ कर रहे थे तो दूसरी तरफ बगहा में वाल्मीकिनगर टाइगर रिजर्व के फॉरेस्टर शराब के नशे में हंगामा

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

BAGAHA: बिहार में शराबबंदी कानून को लेकर सीएम नीतीश कुमार और बिहार के डीजीपी तारीफ कर रहे थे तो दूसरी तरफ बगहा में वाल्मीकिनगर टाइगर रिजर्व के फॉरेस्टर शराब के नशे में हंगामा कर रहा था. मना करने पर अपने ही सहयोगियों पर गालियों की बौछार कर रहा था.

सड़क जाम करने की दी धमकी

अधिकारी सत्येंद्र सिंह के नशे में हंगामा की खबर मिली तो रेंजर समेत कई वनकर्मी पहुंचे उनके समझाने की कोशिश की, लेकिन इस अधिकारी ने सभी को गाली लेने लगा और धमकी दिया कि अगर किसी ने मुझे गिरफ्तार कराया तो सड़क जाम करा देंगे. मेरी लोगों में अच्छी पकड़ है और मैं अपनी पावर को दिखा दूंगा.

पुलिस ने किया गिरफ्तार

अधिकारी की हरकतों से परेशान रेंजर ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस पहुंची और नशे में चूर शराबी अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया. मेडिकल जांच कराया गया और उसके बाद जेल भेज दिया गया. बता दें कि बिहार में शराबबंदी को जानने के लिए राजस्थान की टीम बिहार आई थी. इसकी तारीफ खुद आज सीएम नीतीश कुमार कैमूर में कर रहे थे, लेकिन यहां के अधिकारी इस कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं. बता दें कि सरकार के बंंदी के दावे के बाद भी बिहार में शराब की खेप पहुंच रही है और कई जगहों पर पकड़ा जा रहा है. कई जगहों पर तो खुद पुलिसकर्मी ही शराब माफियाओं को पकड़ने के बाद पैसे लेकर छोड़ देते हैं. भले ही इसका खुलासा होने पर उनपर बाद में कार्रवाई होती है.



टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK RAJ

FirstBihar संवाददाता