ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

मोबाइल लोकेशन के आधार पर अगवा CSP संचालक को पुलिस ने किया बरामद, ट्रेन में बेहोशी की हालत में मिला राजकुमार, मांगी गई थी 15 लाख की फिरौती

BAGHA: पश्चिम चंपारण के बगहा से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। पटखौली से अगवा सीएसपी संचालक राजकुमार को पुलिस ने बरामद कर लिया है। नरकटियागंज जंक्शन पर लगे पैसेंजर ट्रेन संख्या

मोबाइल लोकेशन के आधार पर अगवा CSP संचालक को पुलिस ने किया बरामद, ट्रेन में बेहोशी की हालत में मिला राजकुमार, मांगी गई थी 15 लाख की फिरौती
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BAGHA: पश्चिम चंपारण के बगहा से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। पटखौली से अगवा सीएसपी संचालक राजकुमार को पुलिस ने बरामद कर लिया है। नरकटियागंज जंक्शन पर लगे पैसेंजर ट्रेन संख्या 05096 से बेहोशी की हालत में उन्हें बरामद किया गया। राजकुमार का इलाज बगहा पुलिस की निगरानी में चल रहा है। 


राजकुमार के पास से मोबाइल और बाइक की चाबी बरामद किया गया है। मोबाइल के लोकेशन के आधार पर राजकुमार को बरामद किया गया। बता दें कि पटखौली ओपी के बरवल के रहने वाले और सेंट्रल बैंक का ग्राहक सेवा केंद्र चलाने वाले राजकुमार के अपहरण की रिपोर्ट पिता ने थाने में दर्ज करवाई थी। बताया था कि बुधवार को उनका बेटा घर से बगहा के लिए निकला था लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटा। 


इसके बाद राजकुमार के एक दोस्त के पास फिरौती के लिए मैसेज आया। अपराधियों ने राजकुमार के मोबाइल से ही 15 लाख रुपए फिरौती की मांग की। जिसके बाद अपहृत के पिता ने  थाने में केस दर्ज कराया और बेटे की सकुशल बरामदगी की मांग की। केस दर्ज होते ही जांच के लिए विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस की टीम अगवा राजकुमार के मोबाइल को सर्विलांस पर लेकर उसकी खोजबीन में जुटी हुई थी तभी मोबाइल का लोकेशन नरकटियागंज जंक्शन दिखने लगा। 


राजकुमार का लोकेशन पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई जहां एक सवारी गाड़ी में बेहोशी की हालत में राजकुमार मिला। जिसके बाद इलाज के लिए उसे अस्पताल ले जाया गया है। सीएसपी संचालक राजकुमार के मिलने की सूचना परिजनों को दी गयी है। जिसके बाद परिजन अस्पताल के लिए रवाना हो गये है। वही पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।   


रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK RAJ

FirstBihar संवाददाता