ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

आदमखोर बाघ के शव को ले जा रहे पुलिसकर्मियों पर ग्रामीणों ने किया हमला, ASI सहित कई जवान घायल

BAGHA : बगहा में आदमखोर बाघ को ढेर करने के बाद शव को गोवर्धना वन कार्यालय पहुंचाने के दौरान पुलिसकर्मियों पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इस दौरान ASI सहित कई पुलिसकर्मियों को चोटें

आदमखोर बाघ के शव को ले जा रहे पुलिसकर्मियों पर ग्रामीणों ने किया हमला, ASI सहित कई जवान घायल
First Bihar
2 मिनट

BAGHA : बगहा में आदमखोर बाघ को ढेर करने के बाद शव को गोवर्धना वन कार्यालय पहुंचाने के दौरान पुलिसकर्मियों पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इस दौरान ASI सहित कई पुलिसकर्मियों को चोटें आई हैं। ग्रामीणों का कहना है था कि बाघ के शव को हमें सौंप दिया जाए। जब पुलिसकर्मियों ने उन्हें समझाने की कोशिश की तो ग्रामीणों का गुस्सा फुट उठा और उन्होंने टीम पर हमला कर दिया। 




ग्रामीणों ने इस घटना को उस वक्त अंजाम दिया जब पुलिस की टीम बाघ को मारकर उसका शव लेकर गोवर्धना वन कार्यालय पहुंचाने जा रही थी। इस दौरान मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। कोई बाघ के खाल खींचने लग गया तो वहीं कई लोगों ने शव को उनके हवाले कर दिए जाने की मांग की। जब पुलिसकर्मियों ने शव ग्रामीणों को सौंपने से इंकार किया तो गुस्साए लोगों ने पूरी टीम पर एक साथ हमला कर दिया। इस घटना में ASI सहित कई पुलिस वाले घायल हो गए। 




गौरतलब है कि शनिवार को आदमखोर बाघ को मार गिराया गया। बाघ ने कुल 11 लोगों को अपना शिकार बना लिया था। 48 घंटे में ही आदमखोर बाघ ने 4 लोगों की जान ले ली। तब जाकर VTR की टीम हरकत में आई और बाघ को मारा गया। 

टैग्स