ब्रेकिंग
पाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिश

दो सौ रुपये चोरी के आरोप में 2 नाबालिग को दी गयी तालिबानी सजा, पहले बाल मुंडवाया फिर पोल में बांधकर पीटा गया, वीडियो वायरल

BETTIAH: खबर पश्चिम चंपारण के बेतिया से आ रही है जहां दो नाबालिग बच्चों को लोगों ने तालिबानी सजा सुनाई। 200 रुपये चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने जो सजा नाबालिग बच्चों को दी उसे देखक

दो सौ रुपये चोरी के आरोप में 2 नाबालिग को दी गयी तालिबानी सजा, पहले बाल मुंडवाया फिर पोल में बांधकर पीटा गया, वीडियो वायरल
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BETTIAH: खबर पश्चिम चंपारण के बेतिया से आ रही है जहां दो नाबालिग बच्चों को लोगों ने तालिबानी सजा सुनाई। 200 रुपये चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने जो सजा नाबालिग बच्चों को दी उसे देखकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। लोगों ने पहले इनके सिर का बाल मुंडवा दिया फिर दोनों बच्चों को पोल में बांधकर बेरहमी से पिटाई कर दी। तभी किसी ने नाबालिग की पिटाई का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 

घटना बेतिया जिले के सिरिसिया थाना क्षेत्र के भगड़वा गांव की बतायी जा रही है। जहां दो बच्चों की चोरी करने के आरोप में बिजली के पोल में बांध दिया गया। उनके सिर के बाल को मुंडवाकर छड़ी से लोगों ने पिटाई कर दी। दोनों बच्चे चिखते चिल्लाते रहे लेकिन किसी का दिल ना पसीजा। जब तक छड़ी टूटी नहीं तब तक लोग उनकी पिटाई करते रहे। 


दोनों बच्चों की पहचान गांव के ही कन्हैया यादव और लालू यादव के बेटे बताए जा रहे हैं। दोनों बच्चों के पिता बिहार से बाहर काम करते हैं। घर के लोग इस घटना से काफी दहशत में हैं। बच्चों की पिटाई करने वालों में शिवनाथ यादव, माधव राय समेत कई ग्रामीण शामिल थे। जिन्होंने 200 रुपये की चोरी की तालिबानी सजा इन बच्चों को दी।  


इस संबंध में सिरिसिया थानाध्यक्ष प्रणव कुमार ने बताया कि दोनों नाबालिग बच्चों ने अपने ही चाचा के घर से 200 रूपये चुराये थे। जिसके बाद एक बच्चे के चचेरे भाई खुद इस पिटाई में शामिल था। नाबालिग के पिटाई का वीडिया तेजी से वायरल हो रहा है। जिसके बाद हरकत में आई पुलिस फिलहाल इस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। ऐसे में देखना यह होगा कि मासूम की इस कदर तालिबानी सजा देने वालों पर पुलिस क्या कार्रवाई कर पाती है।