ब्रेकिंग
बेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोप

10 लाख पहुंचाओं नहीं तो जान से हाथ धो बैठोंगे, धमकी देते हुए अपराधियों ने डॉक्टर से मांगी रंगदारी

BETTIAH: बेतिया के नरकटियागंज में अपराधियों ने एक डॉक्टर से 10 लाख रुपए की रंगदारी मांगी है। रंगदारी मांगे जाने के बाद डॉक्टर ए रहमान और उनका परिवार काफी दहशत में हैं। मझौलिया

10 लाख पहुंचाओं नहीं तो जान से हाथ धो बैठोंगे, धमकी देते हुए अपराधियों ने डॉक्टर से मांगी रंगदारी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BETTIAH: बेतिया के नरकटियागंज में अपराधियों ने एक डॉक्टर से 10 लाख रुपए की रंगदारी मांगी है। रंगदारी मांगे जाने के बाद डॉक्टर ए रहमान और उनका परिवार काफी दहशत में हैं। मझौलिया के सेमरा के रहने वाले डॉ. ए रहमान नरकटियागंज में पुरानी बाजार में किराए मकान में परिवार के साथ रहते हैं। अपराधियों ने फोन करके कहा कि 10 लाख पहुंचाओं नहीं तो जान से हाथ धो बैठोंगे।


पकड़ी ढाला पर रहमान हॉस्पिटल के नाम से क्लीनिक चलाते हैं। 21 फरवरी की शाम 4:00 बजे उनके मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन किया और 10 लाख रुपये रंगदारी की मांग की। कहा कि दो दिनों के अंदर पैसा देना होगा। जिसके बाद उसने मोबाइल काट दिया। 


फिर अगले दिन 22 फरवरी को पौने बारह बजे डॉक्टर के मोबाइल पर अपराधियों ने दोबारा उसी मोबाइल नंबर से फोन किया और दस लाख की रंगदारी मांगी। यह धमकी दी गयी कि रंगदारी की रकम नही देने पर गोली मारकर हत्या कर दी जाएगी। मामले में शिकारपुर पुलिस ने अज्ञात अपराधियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू की।


रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Alok

FirstBihar संवाददाता