ब्रेकिंग
BIHAR NEWS : नीरज की प्रचार लिस्ट से ललन सिंह गायब, सवाल उठे तो बोले- सूची JDU ऑफिस ने बनाई है हमने नहीं ...✦भोजपुर के संदेश थाने में खूनी संघर्ष: दो होमगार्ड जवानों के बीच विवाद के बाद चली गोली, एक की मौके पर मौत✦Bihar MLC Election : ललन-अनंत के गढ़ में उतरेंगे निशांत, नीरज की राह आसान करने की कोशिश; क्या बिदके ‘लव-कुश’ को साथ ला पाएंगे?✦बाढ़ में कोचिंग संचालिका से सरेआम दरिंदगी की कोशिश! कपड़े फाड़े, मारपीट की और दुष्कर्म का प्रयास; पूर्व छात्र पर केस✦Navratri 2026 : नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी को चढ़ाएं ये फूल, जानें पूजा का सही तरीका और मंत्र✦BIHAR NEWS : नीरज की प्रचार लिस्ट से ललन सिंह गायब, सवाल उठे तो बोले- सूची JDU ऑफिस ने बनाई है हमने नहीं ...✦भोजपुर के संदेश थाने में खूनी संघर्ष: दो होमगार्ड जवानों के बीच विवाद के बाद चली गोली, एक की मौके पर मौत✦Bihar MLC Election : ललन-अनंत के गढ़ में उतरेंगे निशांत, नीरज की राह आसान करने की कोशिश; क्या बिदके ‘लव-कुश’ को साथ ला पाएंगे?✦बाढ़ में कोचिंग संचालिका से सरेआम दरिंदगी की कोशिश! कपड़े फाड़े, मारपीट की और दुष्कर्म का प्रयास; पूर्व छात्र पर केस✦Navratri 2026 : नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी को चढ़ाएं ये फूल, जानें पूजा का सही तरीका और मंत्र

Paschim Champaran Crime News: शातिर चोरों ने एकसाथ तीन घरों को बनाया निशाना, लाखों की संपत्ति लेकर हुए फरार

BAGAHA: पश्चिमी चंपारण के बगहा में ठंड की दस्तक के साथ ही चोरी की घटनाओं में इजाफा देखने को मिल रहा है। शातिर चोरों ने बुधवार की रात एक के बाद एक तीन घरों में धावा बोलकर लाखों रुपय

Paschim Champaran Crime News: शातिर चोरों ने एकसाथ तीन घरों को बनाया निशाना, लाखों की संपत्ति लेकर हुए फरार
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BAGAHA: पश्चिमी चंपारण के बगहा में ठंड की दस्तक के साथ ही चोरी की घटनाओं में इजाफा देखने को मिल रहा है। शातिर चोरों ने बुधवार की रात एक के बाद एक तीन घरों में धावा बोलकर लाखों रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। घटना के समय सभी घरों के सदस्य बाहर थे। जिससे चोरों को पूरी आजादी से वारदात को अंजाम देने का मौका मिला।


चोरी की सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों ने 112 पुलिस और घरवालों को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन कर रही है। तीनों घरों में रात में बृहद पैमाने पर चोरी की गई थी। चोरों ने घरों की अलमारियों को तोड़कर गहने, नकदी और चांदी के सिक्के चुरा लिए हैं। राजू गुप्ता के घर 8 लाख के गहने और 35 चांदी के सिक्कों की चोरी हुई है। 


राजू गुप्ता पूरे परिवार के साथ दशहरा पूजा में शामिल होने के लिए गांव गए थे। वहीं नितेश चौरसिया का घर 1 लाख के गहनों की चोरी हुई है जबकि राजेश साह का घर 5 लाख के गहनें, नकदी और चांदी के सिक्कों की चोरी हुई है। राजेश साह का कैंसर का इलाज चल रहा है, जिसके लिए वे परिवार सहित शहर से बाहर थे। तीनों घर एक-दूसरे के पास ही स्थित हैं, जिससे अंदेशा है कि चोरी की यह वारदात योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दी गई।


स्थानीय लोगों के अनुसार, चोरों ने बिजली विभाग के कार्यालय के पास अपनी बाइक खड़ी की थी और रातभर चोरी करते रहे। आधी रात के बाद किसी ने चोरी की आहट सुनी और शोर मचाना शुरू किया। इस दौरान चोर बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गए। नगर थाना अध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और चोरों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

रिपोर्ट- संतोष कुमार